{"_id":"63b9adc8963a765fd2639059","slug":"delhi-s-patparganj-police-arrested-two-people-while-disclosing-murder-case-of-a-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौंस जमाना पड़ा महंगा: बदमाशों पर रौब जमाने के लिए करता था मारपीट, तीन युवकों ने पत्थर से हमलाकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौंस जमाना पड़ा महंगा: बदमाशों पर रौब जमाने के लिए करता था मारपीट, तीन युवकों ने पत्थर से हमलाकर ली जान
Sat, 07 Jan 2023 11:07 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:07 PM IST
सार
पुलिस ने मृतक के फिंगर प्रिंट लेकर उसकी पहचान भजनपुरा निवासी सलमान (25) के रूप में की। उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटपड़गंज औद्योगिक थाना पुलिस ने बेहद पेशेवर अंदाज में न सिर्फ हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया बल्कि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंची। दरअसल तीन जनवरी को पुलिस को आनंद विहार बस अड्डे के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। मृतक के चेहरे को इस कदर कुचला गया था कि उसकी पहचान भी होना मुश्किल था।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के फिंगर प्रिंट लेकर उसकी पहचान भजनपुरा निवासी सलमान (25) के रूप में की। उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपियों का भी सुराग मिल गया। इस आधार पर पुलिस ने शहीद नगर, साहिबाबाद निवासी फैसल और तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया। इनके तीसरे साथ सलमान (अन्य) की तलाश है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गूगूलोथ ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल की मदद से आरोपियों को दबाेच लिया। पूछताछ के दौरान फैसल और तौसीफ ने बताया कि सलमान झपटमार था। उसे बेहद जल्दी गुस्सा आ जाता था। वह आनंद विहार और उसके आसपास वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों पर धौंस जमाने के लिए उनके साथ मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन
कई बार उसने तौसीफ, फैसल और सलमान के साथ भी मारपीट की थी। हत्या से एक दिन पूर्व उसने सभी को मारा था। इस पर इन लोगों ने सलमान की हत्या की साजिश रच ली। दो जनवरी की रात को इन लोगों ने सीमापुरी में शराब पी। बाद में सभी आनंद विहार आ गए। सलमान ने एक और फिर तौसीफ, फैसल और सलमान से गाली गलौज की। इस बात पर आरोपियों ने झाड़ियों में ले जाकर सलमान पर बड़े पत्थर से हमला कर दिया। बाद में उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को कुचल दिया गया।