{"_id":"65e3513631fb7ed74c05c99a","slug":"delhi-s-mercury-dropped-due-to-rain-and-strong-winds-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, आज दिन में भी बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, आज दिन में भी बूंदाबांदी के आसार
Sun, 03 Mar 2024 05:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Mar 2024 05:10 AM IST
सार
अनुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही है। दिन में भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
बादल और सुरज की लुका छिपी के बीच शनिवार को दिनभर काले बाद छाएं रहें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही है। दिन में भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Rain lashes parts of the national capital.
विज्ञापन
(Visuals from Pant Marg, shot at 4.30 am) pic.twitter.com/T0EPFewpcZ— ANI (@ANI) March 2, 2024
विज्ञापन
आज दिन में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में दक्षिण-पूर्व व उत्तर-पूर्व से हवाएं चलने का अनुमान है। रविवार से सुबह के तापमान में गिरावट का अनुमान है। सुबह के तापमान में यह गिरावट छह मार्च तक होने का अनुमान है।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम स्थिर रह सकता है। चार मार्च के बाद से मौसम में बदलाव होगा। जबकि दिन के तापमान में मामूली बढ़त हो सकती है। मौसम विभाग ने आठ मार्च को दिन के समय अच्छी धूप खिलने का अनुमान जताया है।
कल दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश और दिन में चली तेज हवाओं से पारा गिर गया है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सुबह के समय बादल छाए रहे। वहीं दिनभर सूरज की धूप लुका-छूपी चलती रही। वहीं रविवार के लिए भी हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। शनिवार को दक्षिण पश्चिम व दक्षिण पूर्व दिशाओं से 24 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चली।
वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक 0.8 एमएम बारिश दर्ज हुई। सुबह साढ़े आठ बजे तक मंगेशपुर में सबसे ज्यादा 3.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं शाम साढ़े पांच तक राजघाट पर सबसे ज्यादा पांच एमएम बारिश दर्ज हुई। दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई।