फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's first virtual police station.

अब FIR के लिए नहीं जाना होगा पुलिस स्टेशन

Wed, 17 Sep 2014 03:25 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
Delhi's first virtual police station.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एक ऐसा पुलिस स्टेशन शुरु करने जा रही है जो दिखाई तो नहीं पड़ेगा लेकिन, हर समय आपकी मदद के लिए खुला रहेगा।

विज्ञापन


इस पुलिस स्टेशन तक पहुंचने के लिए आपको मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। असल में यह एक वर्चुअल पुलिस स्टेशन होगा जहां ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। इसे ई-एफआईआर कहा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यहां पर केवल वाहनों के चोरी की ही शिकायत की जा सकेगी। असल में दिल्ली पुलिस जल्द ही अपना पहला ई-पुलिस स्टेशन खोलने जा रही है जो खास तौर पर गाड़ियों की चोरी की शिकायतों का निपटारा करेगा। इस कदम का मकसद गाड़ियों के चोरी के रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ देश के हर हिस्से में पहुंचेगी शिकायत

Delhi's first virtual police station.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस वर्चुअल पुलिस स्टेशन की नोडल एजेंसी होगी जो यहां आने वाली शिकायतों पर कार्यवाही करेगी।

टीओआई के मुताबिक क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस ऑफिसर को इस प्रोजेक्ट पर लगाया है। ‌शिकायतकर्ता द्वारा यहां अपनी शिकायत और उससे संबंधित जानकारी देने के बाद जल्द ही उसकी एफआईआर ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी।

किसी को भी अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। यह शिकायतकर्ता को वन टाइम पासवर्ड देगा जिससे उसकी वैधता की जांच हो सके। एफआईआर दर्ज होते ही उसकी एक कॉपी ई-मेल के जरिए शिकायतकर्ता को पहुंच जाएगी।
 
शिकायतकर्ता के साथ ही एफआईआर की कॉपी अपने आप ही पीसीआर और संबंधित थाने के एसएचओ को भी पहुंच जाएगी। इसके साथ ही यह ई-फआईआर दिल्ली के सभी एसएचओ और देश के सभी जिला पुलिस अधीक्षक के पास भी पहुंच जाएगी। ताकि जांच में उनकी मदद ली जा सके।

इंश्योरेंस क्लेम में भी मिलेगी मदद

Delhi's first virtual police station.

यह उन लोगों के लिए राहत की बात है जिनकी गाड़ियां खो जाने के बाद आजतक नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में उन्हें इंश्योरेंस क्लेम के लिए भी काफी मुसीबत उठानी पड़ती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार केवल दिल्ली में ही रोजाना औसतन 60 गाड़ियां चोरी होती हैं। पिछले छह महीने में दिल्ली पुलिस के पास 10,500 गाड़ियों के चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। हालांकि अब तक कुल 71,500 रिपोर्ट दर्ज किए जा चु‌के हैं।

एक पुलिस अधिकार‌ी के मुताबिक यदि यह प्रोजेक्ट कामयाब होता है तो अन्य अपराधों के लिए भी ऐसी ऑनलाइन एफआईआर की व्यवस्था की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed