फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's environment minister said Yamuna will be cleaned and river fronts will be developed

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री का दावा,  यमुना होगी साफ और किनारों का करेंगे विकास

Sun, 23 Feb 2020 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi's environment minister said Yamuna will be cleaned and river fronts will be developed
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषित पानी को साफ करने के साथ यमुना नदी का साफ-सुथरा करके उसके किनारे रिवर फ्रंट का भी विकास करेगी।

विज्ञापन


गोपाल राय ने शनिवार को दिल्ली गेट के ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। अधिकारियों ने इस मौके पर उनको दिल्ली के नालों से आ रहे प्रदूषित पानी को शोधित करके यमुना में डालने की प्रक्रिया का प्रजेंटेशन दिया। 
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार का पहला लक्ष्य सभी नालों के गंदे पानी को शोधित कर यमुना नदी में डालने का है। साथ ही यमुना किनारे रिवर फ्रंट का विकास भी किया जाएगा। सरकार इसका पूरा खाका तैयार कर रही है। इसके सहारे यमुना नदी को साफ करने पर काम किया जाएगा। राय ने कहा कि दिल्ली की हवा के साथ-साथ पानी भी प्रदूषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर से यमुना नदी, जिसका पानी स्नान करने लायक भी नहीं है। इसकी बड़ी वजह यमुना में गिरने वाला नाले का पानी हैं। इसे साफ करने के लिए दिल्ली में करीब 35 एसटीपी लगाए गए हैं। यहां से शोधित होकर पानी नदी में गिराया जाता है।

प्लांट में पानी सफाई के साथ बिजली और खाद का भी उत्पादन
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली गेट की एसटीपी आधुनिक तकनीक पर आधारित है। इसकी खासियत है कि गंदे नाले के पानी को साफ करने के साथ गैस भी बनती है। इस गैस से बिजली तैयार कर प्लांट चलाया जा रहा है। वहीं, नाले की गंदगी से निकले मलबे से खाद बनती है।

नजफगढ़ व शाहदरा ड्रेन से यमुना होती सबसे ज्यादा गंदी
गोपाल राय ने माना कि यमुना नदी में सबसे ज्यादा गंदा पानी नजफगढ़ व शाहदरा ड्रेन से पहुंचता है। करीब 60 फीसदी गंदा पानी इनसे गुजरता है। दिल्ली सरकार दोनों ड्रेन का जल साफ करने के लिए 6 पैकेज में इंटरसेप्टर सीवर परियोजना (आईएसपी) को लागू कर रही है।


इसके तहत नालों में बहने वाला अपशिष्ट जल प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। प्रोजेक्ट 31 मार्च 2020 तक पूरा हो जाएगा। गोपाल राय ने दावा कि अगले पांच साल में पानी की गुणवत्ता इस स्तर की होगी, जिससे दिल्लीवाले यमुना नदी में स्नान कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed