फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s Dwarka police arrested Tik Tok star along with his wife in vehicle theft case

टिक टॉक स्टार बना चोर: शादी के बाद चुराने लगा वाहन, पत्नी के साथ हुआ गिरफ्तार; दंपती ऐसी लत से हैं ग्रसित

Tue, 22 Aug 2023 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Aug 2023 10:41 PM IST
सार

फुटेज में दिख रहे शख्स की पहचान दीपक उर्फ सुक्खा के रूप में हुई। 19 अगस्त को हवलदार मनीष को दीपक को पत्नी के साथ अनाज मंडी नजफगढ़ के पास आने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
Delhi s Dwarka police arrested Tik Tok star along with his wife in vehicle theft case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने टिक टॉक स्टार को पत्नी के साथ वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी करने के बाद जरूरत को पूरा करने के लिए वाहन चुरा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 अगस्त की रात बाबा हरिदास नगर थाना के शिव एन्क्लेव में बाइक चोरी की शिकायत मिली। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी का विश्लेषण किया। पुलिस को एक फुटेज मिली, जिसमें दंपती को बाइक चोरी करते हुए देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में दिख रहे शख्स की पहचान दीपक उर्फ सुक्खा के रूप में हुई। 19 अगस्त को हवलदार मनीष को दीपक को पत्नी के साथ अनाज मंडी नजफगढ़ के पास आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक से पहुंचे दंपती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव मोई, सोनीपत निवासी दीपक और प्रीति के रूप में हुई। इनके पास से बरामद बाइक बाबा हरिदास नगर से चुराई गई थी।

विज्ञापन

नशे के आदी हैं दंपती
दीपक ने बताया कि वह टिकटॉक स्टार बनना चाहता था। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करता था। इसी बीच फेसबुक के जरिये प्रीति से मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे से मिले व शादी कर ली। शादी के बाद वह परिवार से अलग किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों नशे के आदी हैं और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए एक फैक्टरी में नौकरी करने लगे। इसके बाद नशे की लत को पूरा करने के लिए लूटपाट करने लगे। 14 अगस्त को वह नजफगढ़ में नशीला पदार्थ खरीदने आए थे। यहां से रोहतक जाना था, इसलिए बाइक चोरी कर ली। दीपक पर हरियाणा के गन्नौर थाने में डकैती का भी मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed