फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's climate improved, more is needed

दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा कुछ सुधरी, ज्यादा की जरूरत

Sat, 31 Aug 2019 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi's climate improved, more is needed
बेहतर हुईं दिल्ली की हवाएं - फोटो : पीटीआई

बिगड़ी आबोहवा से परेशान दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बीते करीब एक दशक में वायु प्रदूषण में करीब 25 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, इसका स्तर अब भी मानक से 65 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


यह खुलासा सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट (सीएसई) ने किया है। साथ ही, उसने बेहतर आबोहवा के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के सख्त उठाने की जरूरत भी बताई है।
विज्ञापन


सीएसई ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से संसद में पेश वायु प्रदूषण के आंकड़ों का अध्ययन किया है। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट जारी की गई। इसमें बताया गया है कि कि हवा में धूल के महीन कणों पीएम 2.5 की औसत मात्रा 2012-2014 की तुलना में 2016-18 में 25 फीसदी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, दशकभर में दूसरे सूचकांक भी बेहतर हुए हैं। वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर वाले दिनों की संख्या कम हुई है। साथ ही स्मॉग वाले दिन भी घटे हैं। 

हालांकि, सीएसई का मानना है कि सुधार के बाद भी हवा में पीएम 2.5 का स्तर मानक से 65 फीसदी ज्यादा है। सीएसई की कार्यकारी निदेशक अनुमिता राय चौधरी बताती हैं कि इस बीच ईपीसीए के ग्रेडेड रिस्पांस प्लान ने अहम भूमिका अदा की है।

इसे जमीन पर उतारने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार ने बेहतर काम किया। हालांकि अब भी बहुत कुछ किया जाना है। स्वच्छ हवा पाने के लिए अभी वायु प्रदूषण के स्तर में 65 फीसदी कमी लानी है। इसके लिए ज्यादा सख्त कदम उठाने होंगे।

प्रदूषण का स्तर भी घटा

2011-14 में पीएम 2.5 का स्तर 24 घंटों में मानक से 13-14 गुना ज्यादा रहता है। हालांकि, 2016 से 2018 के बीच मौसमी दशाओं से प्रदूषण ज्यादा था। इसके स्तर में कमी आई और यह मानक से 7-10 गुना के बीच सिमट गया।

गंभीर प्रदूषित दिनों की संख्या हुई कम
2011-2014 की सर्दियों में 33-52 दिन के बीच हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर रही। 2016-18 में यह आंकड़ा 20-34 के बीच आ गया। वहीं, गंभीर प्लस वाले दिनों की संख्या 2011-14 में 20-40 दिन व 2016 से 2018-19 में 15 दिन रह गई।

स्मॉग का पैटर्न बदला
इस बीच स्मॉग का पैटर्न भी बदला है। 2016 की सर्दियों में प्रदूषण का गंभीर स्तर 23 दिन तक रहा। इसमें से 16 दिन तक यह स्थिति लगातार बनी रही। 2017 व 2018 में प्रदूषण का लगातार गंभीर स्तर 6-9 दिन था। इनमें से स्मॉग की स्थिति 2-3 दिन रही।

सर्दियों में वायु प्रदूषण सूचकांक सुधरा
2011-2015 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक के बहुत खराब स्तर पर जाने की शुरुआत अक्तूबर के पहले सप्ताह से हो गई थी। इन सालों में यह स्थिति फरवरी-मार्च तक बनी रही। इसमें भी बदलाव आया है। 2016, 2017 व 2018 में हवा 15-18 अक्तूबर के बीच इस स्तर पर पहुंची। यह स्थिति फरवरी के पहले सप्ताह तक बनी रही।

गर्मियों की स्थिति भी हुई बेहतर
गर्मी व मानसून में बेहतर वायु गुणवत्ता सूचकांक वाले दिनों की संख्या बढ़ी है। 2011 में 40 दिन में सूचकांक मानक स्तर पर था। 2012 में संख्या 7, 2013 में 5, 2014 में शून्य दिन थी। 2015 में 39, 2016 में 55, 2017 में 77, 2018 में 73 और 2019 में 60 दिन सूचकांक मानक स्तर से बेहतर रहा। 

सीएसई की सिफारिश
- दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा साफ करने के लिए प्रदूषण में 65 फीसदी लानी होगी कमी।
- वाहन प्रदूषण में करनी होगी कटौती। सार्वजनिक परिवहन को करना होगा मजबूत।
- औद्योगिक प्रदूषण पर लगानी होगी रोक।
- धूल के महीन कणों को रोकने के लिए निर्माण गतिविधियों को करना होगा नियमित।
- अवशेष जलाने पर सख्ती से लगानी होगी पाबंदी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed