फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi rumor in nizamuddin telling medical staff as npr team

निजामुद्दीन बस्ती में मेडिकल टीम को बताया एनपीआर कर्मी, स्थानीय विधायक के समझाने के बाद लोगों ने कराई स्क्रीनिंग

Mon, 06 Apr 2020 10:28 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 06 Apr 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
delhi rumor in nizamuddin telling medical staff as npr team
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कई दिन से निजामुद्दीन बस्ती और अन्य इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ ट्रेवल डाटा एकत्र कर रही हैं। वहां किसी ने अफवाह फैला दी कि ये टीमें एनपीआर का डेटा लेने आई हैं। इसके बाद लोगों ने इन टीमों के साथ सहयोग करना बंद कर दिया। इन अफवाह फैलाने वालों पर निजामुद्दीन थाना पुलिस विशेष नजर रखे हुए है। इन पर मामला दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निजामुद्दीन बस्ती और अन्य जगहों पर रहने वाले 250 से 300 परिवार मरकज के लोगों के संपर्क में आए थे। ऐसे में इनकी स्क्रीनिंग करने के लिए टीमें भेजी गई थीं। साथ ही, निजामुद्दीन इलाके में रहने वाले लोगों की यात्रा का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसी बीच, निजामुद्दीन बस्सी और अन्य इलाकों में शरारती तत्वों ने अफवाह फैला दी कि ये टीमें एनपीआर का डाटा जमा कर रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक प्रवीण और इलाके के गणमान्य लोगों को साथ लेकर पुलिस ने लोगों को समझाया, तब जाकर उन्होंने रविवार व सोमवार को स्क्रीनिंग कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed