{"_id":"619dd20bf7564e68b165c47e","slug":"delhi-ruckus-in-north-corporation-house-meeting-as-discussions-turn-ugly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सदन की बैठक में मनोनीत पार्षद व आप विधायक के बीच हाथापाई हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सदन की बैठक में मनोनीत पार्षद व आप विधायक के बीच हाथापाई हुई
Wed, 24 Nov 2021 11:17 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:17 AM IST
सार
भाजपा खेमे में जा चुके विजेंद्र यादव व आप विधायक व नगर निगम में नामित महेंद्र गुप्ता के बीच हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में मंगलवार को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने और नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के मामले में हंगामा हुआ। इस दौरान मनोनीत पार्षद व भाजपा खेमे में जा चुके विजेंद्र यादव व आप विधायक व नगर निगम में नामित महेंद्र गुप्ता के बीच हाथापाई हो गई। इस कारण सदन की बैठक में किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सदन की बैठक आरंभ होते ही भाजपा व आप के पार्षद एक-दूसरे से पहले अपनी बात रखना चाह रहे थे। इस दौरान उनमें टकराव पैदा हो गया और आप पार्षदों ने नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए हंगामा कर दिया। इस बीच भाजपा पार्षदों ने आबाकारी नीति पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। महापौर ने हंगामा बढ़ने पर 10 मिनट तक बैठक स्थागित कर दी।
विज्ञापन
बैठक दोबारा शुरू होने के दौरान भी दोनों पक्षों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मनोनीत पार्ष विजेंद्र यादव चाय पत्ती वाला पानी बोतलों में भरकर सदन में ले आए और बोतलों को सिर पर रखकर हंगामा करने लग गए। उनके इस कदम का आप विधायक महेंद्र गुप्ता ने कड़ा विरोध किया और दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस कारण महापौर से एजेंडा पास करके बैठक स्थागित कर दी।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा पार्षदों ने दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने और दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर चर्चा कराना चाह रहे थे, वहीं आप पार्षद नगर निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर चर्चा कराने पर जोर दे रहे थे। आप पार्षद सदन में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने संबंधी नारे लिखी तख्तिया भी लेकर आए हुए थे। हालांकि उनको तख्ती लाने से सुरक्षा कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया।
इस दौरान उन्होंने आप पार्षद दल के नेता विकास गोयल के साथ बतमीजी की। इस बारे में उन्होंने आयुक्त को शिकायत की है, वहीं आप पार्षद गुड्डी देवी ने विजेंद्र यादव के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने के मामले में पुलिस को शिकायत की है।
बैठक के बाद विकास गोयल ने कहा कि महापौर व भाजपा पार्षदों ने सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया है। वे नगर निगम चुनाव में अपनी संभावित हार देखकर बौखला गए है। इस कारण उन्होंने सदन में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने का मुद्दा नहीं उठाने दिया, जबकि नगर निगम के डाक्टर हड़ताल पर जा चुके है और अन्य कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर चुके है।