फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Rs 500 was lent to a friend, if asked for back attacked with a knife died in hospital accused arrested

Delhi: दोस्त को उधार दिए थे 500 रुपये, वापस मांगे तो चाकू से कर दिया हमला, अस्पताल में हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2022 08:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 19 Jul 2022 08:36 PM IST
सार

जावेद की उबैद नामक युवक से दोस्ती थी। कुछ दिनों पूर्व उबैद ने जावेद से शराब पीने के लिए 500 रुपये लिये थे। शुक्रवार रात को जावेद को उबैद मिला तो उसने अपने रुपये मांगे, जिसपर उबैद बिगड़ गया और उसने जावेद पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Delhi Rs 500 was lent to a friend, if asked for back attacked with a knife died in hospital accused arrested
जावेद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली ज्योति नगर इलाके में दोस्त को उधार दिए गए 500 रुपये वापस मांगने पर युवक के पेट में चाकू मार दिया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद जावेद (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी ने शुक्रवार को जावेद को चाकू मारा था, सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जावेद के दोस्त उबैद को गिरफ्तार कर लिया है। जावेद के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उबैद के बड़े भाई शेरखान ने न सिर्फ परिवार पर बयान बदलने का दबाव बनाया बल्कि इससे पूर्व उसने परिवार से 50 हजार रुपये रंगदारी की डिमांड की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जावेद का शव परिवार के हवाले कर दिया है। परिवार के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जावेद परिवार के साथ गली नंबर-10, कर्दमपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता अब्दुल गफ्फार, एक भाई परवेज, दो बहनें और पत्नी निगहत व एक बेटा व बेटी हैं। जावेद उत्तर-पूर्वी दिल्ली इलाके में मिनी टेंपो चलाता था। पिछले दिनों उसने किसी वजह से अपना टेंपो बेच दिया। फिलहाल वह कुछ और काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद के घर के पास उबैद नामक युवक भी अपने परिवार के साथ रहता है। जावेद और उबैद के बीच दोस्ती थी। उबैद का बड़ा भाई शेरखान एरिया का घोषित बदमाश है। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व उबैद ने जावेद से शराब पीने के लिए 500 रुपये लिये थे। शुक्रवार रात को जावेद किसी काम से बाहर निकला तो उसे रास्ते में उबैद मिल गया।

जावेद ने जरूरत होने की बात कर उबैद से अपने रुपये वापस मांगे। इस बात पर आरोपी भड़क गया। उसने चाकू निकालकर जावेद के पेट में घोंप दिया। बाद में वह फरार हो गए। शेरखान ने देखा कि उसके भाई ने जावेद को चाकू मार दिया है वह खुद जावेद को जीटीबी अस्पताल ले गया। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली।

आरोप है कि शेरखान ने परिवार पर चाकू न मारने का बयान देने का दबाव बनाया। दूसरी ओर जावेद की हालत बिगड़ती गई। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने परिवार का बयान लेकर हत्या का मामला दर्ज किया। बाद में आरोपी उबैद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जावेद के परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पूर्व शेरखान ने परिवार से 50 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed