फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi rohini two fake call centres busted 46 women 7 men arrested lure people in name of giving redmi and vivo phone on cheap rates

दिल्ली: सस्ते दाम पर रेडमी और वीवो फोन देने का झांसा देकर करते थे ठगी, 46 महिलाएं और सात पुरुष गिरफ्तार

Tue, 26 Oct 2021 11:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Oct 2021 11:50 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि जिले की साइबर सेल इलाके में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर निगरानी रख रही थी। पुलिस टीम को पूठकलां गांव में एक फर्जी कॉल सेंटर चलने का पता चला।

विज्ञापन
Delhi rohini two fake call centres busted 46 women 7 men arrested lure people in name of giving redmi and vivo phone on cheap rates
फर्जी कॉल सेंटर में कार्य करते कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी जिला की साइबर सेल ने इलाके में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने इन सेंटरों से 46 महिलाएं और सात पुरुषों को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटरों से पुलिस ने छह कम्प्यूटर, एक स्कैनर मशीन, पांच मॉडम, 86 मोबाइल फोन, दो रजिस्टर, ऑर्डर बुक रसीद, पार्सल और 119 ऑर्डर बुक जब्त की है। इन सेंटरों से आरोपी दीपावली पर कम दाम में मोबाइल फोन देने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि जिले की साइबर सेल इलाके में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर निगरानी रख रही थी। पुलिस टीम को पूठकलां गांव में एक फर्जी कॉल सेंटर चलने का पता चला। पुलिस टीम ने तुरंत सेंटर पर छापा मारा। जहां मौजूद लडकियां लोगों को फोन कर रहे थे। मौके से पुलिस ने 26 लड़कियों और दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इनकी निशानदेही पर मांगेराम पार्क अमन विहार में एक अन्य कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने दो मालिक समेत 20 लड़कियों और पांच लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी सस्ते दामों पर रेडमी और वीवो फोन देने का बहाना कर ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी इंटरनेट और जस्ट डायल से मोबाइल फोन डेटा लेते थे। जिसके जरिए वह उन्हें फोन कर आकर्षक कीमत में देने का झांसा देते थे। वह कम समय का ऑफर देकर वारदात को अंजाम देते थे। लालच में आकर लोग उनके खाते में पैसा जमा कर देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed