{"_id":"5ec4f39d1165f464f37edf29","slug":"delhi-rohini-jail-assistant-superintendent-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी जेल के कैदियों के बाद अब सहायक अधीक्षक में हुई कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी जेल के कैदियों के बाद अब सहायक अधीक्षक में हुई कोरोना की पुष्टि
Wed, 20 May 2020 02:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 May 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
रोहिणी जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहिणी जेल में सहायक अधीक्षक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। पांच दिन पहले इस जेल के 15 कैदी संक्रमित पाए गए थे। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘करीब 34 दिन पहले अधिकारी को उच्च मधुमेह और गले में सूजन थी जिसके बाद उन्हें घर पर रहने और आराम करने के लिए कहा गया।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अधिकारी कोरोना वायरस की जांच के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल गए और मंगलवार को जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि जेल सहायक अधीक्षक तिहाड़ आवासीय परिसर में रहते हैं और उनके परिवार के सदस्यों को पृथक कर दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि उनके आवास के नजदीक रहने वाले जेल कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए अपने घरों में रहने और खुद को पृथक रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
छह मई को रोहिणी जेल के 15 कैदी और एक प्रमुख वार्डन कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। इससे कुछ दिनों पहले जेल का 28 वर्षीय कैदी इस बीमारी की चपेट में आया था।
विज्ञापन