फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi road accident report Most people became victims of accidents on Saturdays and in September

दिल्ली सड़क दुर्घटना रिपोर्ट: शुभ नहीं रहा शनिवार का दिन और सितंबर महीना, सबसे ज्यादा लोग हुए हादसे का शिकार

Wed, 13 Dec 2023 03:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 13 Dec 2023 03:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi road accident report Most people became victims of accidents on Saturdays and in September
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली वालों के लिए वर्ष 2022 में शनिवार का दिन और सितंबर का महीना शुभ नहीं रहा। दिल्ली में शनिवार के दिन 834 व सितंबर में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसके बाद सड़क दुर्घटनाओं में सोमवार (826) व शुक्रवार (824) वाले दिन सबसे ज्यादा लोगों की मौत या घायल हुए हैं। दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में हर दिन बढ़ोतरी होती है। दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मरने वाले सबसे ज्यादा पैदल यात्री यानी 43 फीसदी होते हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को जारी की दिल्ली सड़क दुर्घटना रिपोर्ट-2022 से ये आंकड़े सामने आए हैं। इस मौके पर विशेष पुलिस आयुक्त, यातायात सुरेंद्र सिंह यादव व वीरेंद्र चहल मौजूद थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली यातायात पुलिस के प्रयासों से पिछले एक दशक में दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 20 प्रतिशत की कमी आई है। इन प्रयासों को जारी रखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया है। इस रिपोर्ट में वर्ष 2022 के दौरान हुई दुर्घटनाओं के विश्लेषण के साथ-साथ सड़क डिजाइन, विनियमन और अभियोजन में कारणों, पैटर्न और सुझावों को शामिल किया गया है, जिसमें दुर्घटनाओं का विश्लेषण साक्ष्य-आधारित और लक्षित हस्तक्षेप और कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया है।
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 2022 में 30 नवंबर तक (सड़क हादसों में) जान गंवाने वालों की संख्या 1342 रही, जबकि 2023 की उसी अवधि में 1300 लोगों की जान (सड़क हादसों) गई, यानी इस तरह की मौतों में 3.1 प्रतिशत की कमी आई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि 2022 में यहां सड़क हादसों में 1461 लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली यातायात पुलिस की कोशिश से पिछले दशक में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 20 प्रतिशत की कमी आई है। लोगों की जान बचाने की अपनी कोशिशें जारी रखते हुए हमने पदयात्री केंद्रित यातायात प्रबंधन पर अब ध्यान बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल यात्री व दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए कुल व्यक्तियों का क्रमशः 43 प्रतिशत और 38 प्रतिशत है। 2022 में दिल्ली यातायात पुलिस ने 10 ब्लैक स्पॉट - मुकरबा चौक, खामपुर गांव, धौला कुआं, मायापुरी चौक, गांधी विहार बस स्टैंड, भलस्वा चौक, पीरा गढ़ी, पंजाबी बाग चौक, ब्रिटानिया चौक, आश्रम चौक की पहचान की है। इसके अलावा मथुरा रोड, रिंग रोड, महरौली बदरपुर रोड, आनंद माई मार्ग, आगरा कैनाल रोड, रोड नंबर 13 ए, जैतपुर रोड, आउटर रिंग रोड, ओखला रोड, लाला लाजपत राय पथ दिल्ली की सबसे अधिक दुर्घटना संभावित सड़कों की सूची में शामिल हैं।  


कारणों का पता नहीं
वर्ष 2022 में हुई घातक सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने के बाद लगभग 73% दुर्घटनाओं का वास्तविक कारण पता नहीं लगा। 283 घातक दुर्घटनाओं में से कुछ के बारे में रिपोर्ट की गई थी, लेकिन कई मामलों में किसी भी कारण का उल्लेख नहीं किया गया था।

ये हैं 10 खतरनाक रोड
रोड                  घायल      मौत
रिंग रोड           174       104
जीटी करनाल रोड 104   76
बाहरी रिंग रोड   127   56
एनएच-24         41    20
रोहतक रोड        29    17
जीटी रोड            47    16
वजीरावाद रोड     41    15
एमबी रोड             7     16
एनएच-8             23    15
मथुरा रोड              19    8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed