फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Road Incident Case Flesh of Both Legs and Back Was Torn off After Dragging 350 News in Hindi

दिल्ली में रोंगटे खड़े करने वाली घटना: 350 मीटर घिसटने से दोनों पैर और पीठ का उधड़ गया था मांस, हड्डियां भी...

Thu, 27 Apr 2023 10:03 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Apr 2023 10:03 AM IST
सार

फिरोजशाह रोड पर मंगलवार शाम को कंझावला जैसी घटना हुई। यहां पर तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक मनोज (25) को पीछे से टक्कर मार दी। मनोज उछलकर कार के नीचे फंस गया। आरोपी कार चालक 3500 मीटर तक मनोज को घसीटता ले गया।

विज्ञापन
Delhi Road Incident Case Flesh of Both Legs and Back Was Torn off After Dragging 350 News in Hindi
दिल्ली में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजशाह रोड पर अनियंत्रित कार द्वारा ई रिक्शा में टक्कर मारने के बाद चालक को करीब 350 मीटर तक घसीटने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा लिखा है। दुर्घटना के पीडि़त युवक मनोज के शरीर को जिस किसी ने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। 
विज्ञापन


इतनी दूर घिसटने से मनोज के दोनों पैरों के घुटने से नीचे का पूरा मांस घिस गया था। पीठ से भी मांस हट गया था। इससे पैरों व पीठ की हड्डियां दिखाई देने लगी हैं। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कच्ची सराय सक्को वाली गली, मुराद नगर गाजियाबाद यूपी निवासी फरमान अपनी बहन, महिला दोस्त व दोस्त के साथ घूमने गुरुग्राम गया था। 
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना के समय ये लोग वापस लौट रहे थे। इसने फिरोजशाह रोड पर रिक्शा को पीछे से जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रिक्शा तो आगे चला गया और मनोज हवा में उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। इसके बाद वह नीचे गिरकर पहिए के नीचे फंस गया। इससे कार टेड़ी-मेडी चलने लग गई। लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणामस्वरूप कार के नीचे फंसा मनोज करीब 350 मीटर तक घिसटता रहा। आगे लाइट सिग्नल व ट्रैफिक होने की वजह से उसे कार रोकनी पड़ी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घिसटने से मनोज के दाहिना पैर के पीछे से और बाएं पैर का आगे की तरफ से व पीठ का मांस पूरी तरह खत्म हो गया। 

कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

एक स्कूटर चालक अपने स्कूटर को कार के साथ दौड़ा कर चिल्लाता रहा, मगर कार चालक ने सुनी नहीं। संसद मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी फरमान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी का कहना है कि सड़क दुर्घटना के बाद वह डर गया था और भागने का प्रयास कर रहा था।

स्विफ्ट कार ने रिक्शे में मारी टक्कर

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रणब तायल ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना फिरोजशाह रोड पर मंगलवार देर शाम को हुई। हाउसकीपिंग का काम करने वाला मनोज रिक्शे से मंडी हाउस की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मनोज के रिक्शे में टक्कर मार दी। 

 

रिक्शा चालक को 350 मीटर तक घसीटा

चालक फरमान ने कार रोकने की जगह गति बढ़ा दी और मनोज को 350 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रुकवाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मनोज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मामला दर्ज कर मुरादनगर गाजियाबाद  निवासी फरमान को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को कार से चखना आदि मिला है। माना जा रहा है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed