फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Road Accident 6.15 percent reduction in capital Delhi last four months

Delhi Road Accident: दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी, इस रोड पर सबसे ज्यादा घातक दुर्घटनाएं

Mon, 20 May 2024 07:27 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 20 May 2024 07:27 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के लिए एक राहत की खबर है। इसी साल जनवरी से लेकर 15 मई तक दिल्ली में हुए सड़क हादसों में कमी आई है। चार माह में सड़क दुर्घटनाओं में 6.15 प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन
Delhi Road Accident 6.15 percent reduction in capital Delhi last four months
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल के शुरुआती चार महीने में सड़क दुर्घटनाओं में करीब 6.15 फीसदी की आई है। इससे हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या में करीब 6.06 फीसदी की कमी आई है। यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की पहल से कमी आई है। 

विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी
यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सड़कों पर घातक दुर्घटनाओं में गिरावट आई है। इस वर्ष के शुरुआती साढ़े चार महीनों में यानी एक जनवरी से लेकर 15 मई, 24 तक 511 घातक दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 518 लोगों की मौत हुई। वहीं, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान हुई 544 दुर्घटनाओं में 552 लोगों की मौत हुई थी। 

दिल्ली यातायात पुलिस के आंकड़ों के विश्लेषण करने से पता लगता है रिंग रोड पर सबसे ज्यादा घातक दुर्घटनाएं हुई हैं। रिंग रोड पर कुल 33 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके बाद बाहरी रिंग रोड पर सबसे ज्यादा यानी 31 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान-    सड़क दुर्घटनाएं
रिंग रोड-     33
बाहरी रिंग रोड़ -    31
जीटीके रोड-     27
रोहतक रोड-     19
एनएच-8 -    13
मथुरा रोड -    10
नजफगढ़ रोड  -   9
कंझावला रोड -    7
एनएच-24-     7
वजीराबाद रोड -    7

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उठाए कई कदम
कानूनी प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने के अलावा, यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक भागीदारी और सहयोग को प्राथमिकता दे रही है। 
-एचजीएच धालीवाल, विशेष पुलिस आयुक्त, यातायात पुलिस, दिल्ली पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed