फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: RML's 600-bed super-specialty block stalled pending fire NOC

Delhi: फायर एनओसी के इंतजार में अटका आरएमएल का 600 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, हाईकोर्ट सख्त

Wed, 05 Aug 2026 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा गौरव बाजपेई, नई दिल्ली
गौरव बाजपेई, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Aug 2026 01:38 AM IST
सार

इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Delhi: RML's 600-bed super-specialty block stalled pending fire NOC
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का 600 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (फायर एनओसी) नहीं मिलने के कारण अटका हुआ है। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ सामाजिक न्याय संगठन सोशल ज्यूरिस्ट की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यकाम ने अदालत को बताया कि अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद फायर एनओसी न मिलने से मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग ने तीन बार की जांच, हर बार मिली खामी
अग्निशमन विभाग की ओर से अधिवक्ता समीर वशिष्ठ ने अदालत को बताया कि फायर एनओसी के लिए दायर आवेदन पर पहली जांच में 20 बड़ी कमियां मिली थीं, जिसके बाद गत 9 मार्च को आवेदन खारिज कर दिया गया। दूसरी बार 4 जुलाई को निरीक्षण हुआ, लेकिन कोई भी कमी दूर नहीं पाई गई। इसके चलते 22 जुलाई को आवेदन फिर अस्वीकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के निर्देश पर 1 अगस्त को तीसरी बार निरीक्षण किया गया। विभाग तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के मुख्य वास्तुकार को सौंपेगा। हाईकोर्ट ने सीपीडब्ल्यूडी को भी मामले में पक्षकार बनाते हुए निर्देश दिया कि रिपोर्ट मिलते ही शेष कमियों को तत्काल दूर किया जाए। अदालत ने यह भी कहा कि फायर एनओसी के अलावा अस्पताल प्रशासन सभी अन्य आवश्यक अनुमतियां पहले ही प्राप्त कर चुका है।

अदालत ने कहा, मामले को उच्च प्राथमिकता पर रखें
हाईकोर्ट ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा से भी मामले में सहायता मांगी है। अदालत ने इस प्रकरण को ''हाई ऑन बोर्ड'' यानी उच्च प्राथमिकता वाले मामलों में रखने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी, जिसमें सीपीडब्ल्यूडी और अस्पताल प्रशासन को अनुपालन एवं प्रगति रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। कोर्ट ने दोहराया कि 600 बिस्तरों की यह अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा जल्द शुरू होना जनहित की आवश्यकता है।


समय पर चालू होता अस्पताल तो हजारों लोगों की बचती जान
यह अत्यंत गंभीर मुद्दा है। प्रतिदिन सैकड़ों गरीब मरीज इलाज के अभाव में जान गंवा देते हैं। यहां 600 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तैयार है, लेकिन फायर एनओसी न मिलने के चलते उसे संचालन में नहीं लाया जा सका। यदि इसे समय पर चालू कर दिया गया होता, तो हजारों लोगों की जान बच सकती थी। सरकार की निष्क्रियता आम नागरिकों के मौलिक स्वास्थ्य अधिकार का उल्लंघन है। यह सिर्फ कागजी प्रक्रिया की देरी नहीं, बल्कि जान-बूझकर की गई लापरवाही है, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार को खत्म करती है।
- अशोक अग्रवाल (सोशल ज्यूरिस्ट, याचिकाकर्ता )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed