{"_id":"60a792e28ebc3e29c512c1b4","slug":"delhi-residents-will-be-able-to-submit-property-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवासी एप से जमा करा सकेंगे संपत्तिकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवासी एप से जमा करा सकेंगे संपत्तिकर
Fri, 21 May 2021 04:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 May 2021 04:30 PM IST
सार
- तीनों निगम के निवासी उठा सकेंगे सुविधा का लाभ
विज्ञापन
प्रापर्टी टैक्स
विस्तार
दक्षिणी निगम ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के संपत्तिकर दाताओं की सहूलियत के लिए एक मोबाइल एप लांच किया है। यह मोबाइल एप दिल्ली के तीनों नगर निगमों के संपत्तिकर दाताओं के लिए शुरू किया गया है। मोबालइ एप को नोडल एजेंसी बनी दक्षिणी निगम ने नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर (राष्ट्रीय सूचना केंद्र) की सहायता से तैयार किया है।
निगम के मुताबिक, नागरिक मोबाइल एप को निगम की वैबसाइट पर उपलब्ध लिंक एवं क्यूआर कोड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद नागरिक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ओटीपी के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद पंजीकृत संपत्ति विवरण लिंक में संपत्ति को चुनकर वर्ष के हिसाब से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।