{"_id":"5f92b2b48ebc3e9bc567c035","slug":"delhi-resident-doctors-association-of-ndmc-medical-college-hindu-rao-hospital-goes-on-indefinite-hunger-strike-from-today-against-non-payment-of-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वेतन न मिलने के विरोध में हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वेतन न मिलने के विरोध में हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
Fri, 23 Oct 2020 04:08 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 23 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
उतरी निगम के हिंदूराव अस्पताल और एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज के रजिडेंट डॉक्टर वेतन न मिलने के विरोध में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल जाता, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Delhi: Resident Doctors' Association of NDMC Medical College & Hindu Rao Hospital goes on indefinite hunger strike from today against non-payment of salaries pic.twitter.com/zKhLy9vVys
— ANI (@ANI) October 23, 2020विज्ञापन
डॉक्टर 13 दिनों सेअस्पताल परिसर में ही धरना दे रहे हैं। इससे चिकित्सा सेवाएं ठप हैं। गुरुवार को उतरी निगम के तीन अस्पतालों के डॉक्टरों ने जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अभिमन्यु ने कहा कि भूख हड़ताल पर जाने के अलावा डॉक्टर के पास आप कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। दो हफ्तों से बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं,लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। डॉक्टर सिर्फ अपना वेतन चाहते हैं, जो मूल अधिकार है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जुलाई महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें परिवार चलाने में मुश्किल हो रही है।
हिंदूराव और कस्तूरबा गांधी में जारी था विरोध
उत्तरी निगम के दो बड़े अस्पताल बाड़ा हिंदूराव और कस्तूरबा गांधी में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी थी। हिंदूराव अस्पताल की आरडीए के अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु ने बताया था कि अस्पताल में पहले की तरह ही काम का बहिष्कार किया गया। इस दौरान किसी भी रेजिडेंट डॉक्टर ने अस्पताल में सेवा नहीं दी। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन संबंधी मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। डॉक्टर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे रहेंगे। गौरतलब है कि एक सप्ताह से अधिक समय से डॉक्टर बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।