{"_id":"5f7f368536cb7313404003fb","slug":"delhi-reports-2-726-new-covid19-cases-37-deaths-and-2643-recoveries-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 2,726 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 2,726 नए मामले
Thu, 08 Oct 2020 09:25 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 08 Oct 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2,726 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार हो गई है। अब दिल्ली में कुल 3,00,833 संक्रमित हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में गुरुवार को 2,643 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,72,948 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5616 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22,232 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को 10125 आरटी-पीसीआर जांच और 43197 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में गुरुवार को कुल 53322 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 3475795 जांच की गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.66 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.88 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12890 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
Delhi reports 2,726 new #COVID19, 37 deaths and 2,643 recoveries/discharges/migrations in last 24 hours. Total cases in the state rise to 3,00,833, including 5,616 deaths and 2,72,948 recoveries/discharges/migrations. Active cases stand at 22,232: Government of Delhi pic.twitter.com/7p2qoUZztk
— ANI (@ANI) October 8, 2020