फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi reports 1547 new corona patients in last 24 hours 2734 recovered

दिल्ली में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1547 नए मामले, 2734 मरीज ठीक हुए

Wed, 16 Dec 2020 07:42 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 16 Dec 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi reports 1547 new corona patients in last 24 hours 2734 recovered
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1547 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2734 मरीज ठीक हो चुके हैं और 32 मौतें दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


इसी के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 6,11,994 हो गए हैं, जिसमें से 5,88,586 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10147 मौतें हुई हैं और फिलहाल 13,261 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

 

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में संक्रमण दर दो फीसदी से नीचे है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने खुशी जाहिर की है। साथ ही कहा है कि राज्य को सतर्कता नहीं भूलनी चाहिए। 


नीति आयोग के सदस्य और कोरोना टीका को लेकर गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ. वीके पॉल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीन-तीन लहर देखी जा चुकी हैं।  हर लहर पिछली वाली की तुलना में ज्यादा खतरनाक देखने को मिली है।

उनका कहना है कि दिल्ली में आगामी दिनों में क्रिसमस और नव वर्ष के जश्न को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार को अभी से सतर्क हो जाना चाहिए। क्रिसमस डे और न्यू ईयर जश्न को लेकर भीड़भाड़ पर खास ध्यान होना चाहिए। 

साल 2020 काफी कठिनाईयों का रहा है। देश-दुनिया का हर व्यक्ति नए साल का स्वागत पूरी उम्मीदों के साथ करने वाला है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपनी खुशियों का इजहार घर बैठे ही करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed