फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi reported 1,607 fresh COVID19 infections on 29th April Active cases rise to 5,609

दिल्ली में कोरोना: तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 1,607 नए मामले आए सामने, राजधानी में 5,609 हुए सक्रिय मरीज

Sat, 30 Apr 2022 09:28 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Apr 2022 09:28 AM IST
सार

10 राज्यों के 23 जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इन जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी से कहीं अधिक पहुंच गई है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में 29 अप्रैल को 1,607 नए मामले सामने आए हैं। अब दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 5,609 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Delhi reported 1,607 fresh COVID19 infections on 29th April Active cases rise to 5,609
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में 29 अप्रैल को कोरोना के 1,607 नए मामले सामने आए हैं। 1,246 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 5,609 है। दिल्ली में संक्रमण दर 5.28 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


10 राज्यों के 23 जिलों में फैला संक्रमण, डेढ़ गुना बढ़ीं मौतें
आपको बता दें कि 10 राज्यों के 23 जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इन जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी से कहीं अधिक पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को देश में लगातार दूसरे दिन तीन हजार से अधिक नए संक्रमित मिले। इस बीच मरने वालों की संख्या में करीब डेढ़ गुना की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा इसलिए भी है क्योंकि केरल के साथ अब कर्नाटक भी पुरानी मौत का हिसाब दे रहा है। बीते एक दिन में 60 में से 56 मौतें पुरानी हैं जिनकी जानकारी देरी से इन राज्यों ने दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, बीते 24 घंटे में 3377 लोग संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 60 मरीजों की मौत दर्ज की गई। 

वहीं 2,496 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इससे एक दिन पहले देश में 3303 संक्रमित मिले थे और 39 की मौत हुई थी। मंत्रालय के अनुसार बीते एक दिन में 4,73,635 नमूनों की कोरोना जांच हुई। जिनमें दैनिक संक्रमण दर 0.71 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.63 फीसदी रही। बहरहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 17,801 तक पहुंच गई है जो कुल मामलों की तुलना में करीब 0.04 फीसदी है। बीते एक दिन में ही 821 सक्रिय मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की रिकवरी दर 98.74 फीसदी है।

मृत्युदर फिर एक फीसदी के पार

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना की मृत्युदर फिर से एक फीसदी के पार चली गई। मौजूदा समय में यह 1.22 फीसदी दर्ज की गई। बीते एक दिन में 60 मौत हुईं लेकिन इनमें कर्नाटक की ओर से 42 और केरल ने 14 पुरानी मौत की जानकारी अब दी है। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

इन जिलों में सबसे अधिक संक्रमण 
देश में कोरोना का सबसे अधिक असर मिजोरम में दिखाई दे रहा है। यहां नौ जिलों में सबसे अधिक संक्रमण फैला है। अधिकांश जिलों में संक्रमण की साप्ताहिक दर 30 से 40 फीसदी के बीच दर्ज की गई। इनके अलावा असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, नागालैंड और उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक पाई गई।

इसी तरह अरुणांचल प्रदेश, हरियाणा और मणिपुर के एक-एक जिले में पांच से 10 फीसदी के बीच संक्रमण दर दर्ज हई है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 11 में से पांच जिलों में संक्रमण दर छह से आठ फीसदी के बीच मिली है। यह स्थिति 21 से 27 अप्रैल के बीच दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed