फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi receives least rainfall in september month in last 16 years says IMD

टूटा 16 सालों का रिकॉर्ड, इस साल सितंबर महीने में दिल्ली में सबसे कम बरसे बदराः मौसम विभाग

Thu, 24 Sep 2020 03:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Sep 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Delhi receives least rainfall in september month in last 16 years says IMD
दिल्ली में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में सितंबर में 21 मिलीमीटर से भी कम बारिश हुई जो कि 16 साल में इस महीने में हुई सबसे कम बारिश है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में मानसून की अंतिम बारिश हो चुकी है और अब बारिश होने की उम्मीद नहीं के बराबर है।

विज्ञापन


आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में 109.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश की बजाय केवल 20.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो कि 81 प्रतिशत कम थी। वेधशाला में अंतिम बार आठ सितंबर को 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष सितंबर में केवल तीन दिन अच्छी बारिश हुई। इससे पहले 2016 के सितंबर में सबसे कम बरसात हुई थी, जब केवल दो दिन अच्छी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह भी है कि दिल्ली में इस साल अगस्त में 237 मिलीमीटर बारिश हुई जो पिछले सात वर्षों में अगस्त महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। कुल मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में एक जून से लेकर अब तक 633.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश की बजाय 576.5 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि नौ प्रतिशत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed