फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi receives 19.8 mm rainfall in 24 hours 27 days are still left

Delhi Heavy Rain: 24 घंटे में दिल्ली में 19.8MM बारिश, अभी 27 दिन बाकी; जानें कब तक रहेगा बारिश का दौर जारी?

Wed, 03 Sep 2025 09:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Sep 2025 09:33 PM IST
सार

दिल्ली में इस साल सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो सितंबर 2024 में दिल्ली में 192.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 56 फीसदी अधिक थी।

विज्ञापन
Delhi receives 19.8 mm rainfall in 24 hours 27 days are still left
दिल्ली में बारिश

विस्तार

राजधानी में हर वर्ष सितंबर माह में होने वाली औसत बारिश की एक तिहाई के करीब बारिश इस बार महज तीन दिनों में हो गई है। सितंबर में बुधवार तक 58.1 एमएम बारिश हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सितंबर माह में औसत बारिश 129.6 मिलीमीटर होती है जो 1971-2020 के दीर्घकालिक औसत पर आधारित है।

विज्ञापन

इस साल सितंबर के लिए मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पूरे भारत में औसत मासिक बारिश 167.9 मिलीमीटर के दीर्घकालिक औसत से 109 फीसदी अधिक हो सकती है। इसका असर दिल्ली पर भी पड़ सकता है। दिल्ली में इस साल सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो सितंबर 2024 में दिल्ली में 192.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 56 फीसदी अधिक थी। वहीं, सितंबर 2022 में सफदरजंग मौसम केंद्र पर 121.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर में दिल्ली में बारिश की मात्रा मौसम प्रणालियों जैसे मानसून ट्रफ और चक्रवाती परिसंचरण पर निर्भर करती है। 2025 में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी के कारण दिल्ली में औसत से ज्यादा वर्षा लगभग 140-150 मिलीमीटर या अधिक होने की संभावना है। दूसरी ओर, बुधवार सुबह तेज धूप निकली लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली और बादलों ने आसमान को ढक लिया। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ की चेतावनी के बीच दिल्ली में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे कई सड़कों पर जलभराव हो गया है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को जाम ने परेशान किया।

विज्ञापन

24 घंटे में दिल्ली में 19.8 एमएम बारिश हुई
मौसम विभाग के अनुुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में 19.8 और बुधवार शाम 5:30 बजे तक 9.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। नजफगढ़ में 5, रिज में 59.6, आया नगर में 54.8 पालम में 22, लोधी रोड में 18.2 और मयूर विहार में 38 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 100 से 74 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

संबंधित वीडियो-

कब तक रहेगा बारिश का दौर जारी?
मौसम विभाग की मानें तो 5 सितंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम या जोरदार बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 6 और 7 सितंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 सितंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बारिश नहीं होगी, मौसम भी साफ रहेगा लेकिन छिटपुट बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed