{"_id":"5f566d398ebc3e37ae020b72","slug":"delhi-ranks-second-in-literacy-rate-sisodia-congratulates-education-team-in-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षरता दर में दिल्ली दूसरे स्थान पर, सिसोदिया ने ट्वीट कर अपनी शिक्षा टीम को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षरता दर में दिल्ली दूसरे स्थान पर, सिसोदिया ने ट्वीट कर अपनी शिक्षा टीम को दी बधाई
Mon, 07 Sep 2020 10:56 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : Twitter
दिल्ली ने देश में साक्षरता दर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसपर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी सरकार की शिक्षा टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने एक ट्वीट कर कहा कि दिल्ली ने देश में साक्षरता दर में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। दिल्ली की शिक्षा टीम को बधाई। हम 100 फीसदी साक्षरता के लिए संघर्ष करते रहेंगे। तनाव कम करना हमरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हर घंटे एक आत्महत्या, अस्वीकार्य है। खुशहाल दिल्ली वक्त की जरूरत हैं और इसे व्यापक तौर पर स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
Delhi ranks 2nd best in country in literacy rate. Congrats #TeamEducation Delhi. We will keep striving to reach 100%.
विज्ञापन विज्ञापन
Reducing stress should be highest priority. A suicide every hour is unacceptable!
Initiatives like @HappinessDelhi r need of the hour & must b adopted widely. pic.twitter.com/mNBtGsCXVQ— Manish Sisodia (@msisodia) September 7, 2020
इस ट्वीट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75वें दौर के तहत जुलाई 2017 से जून 2018 के बीच 'पारिवारिक सामाजिक उपभोग: भारत में शिक्षा ' पर आधारित इस रिपोर्ट में सात साल या उससे अधिक आयु के लोगों के बीच साक्षरता दर की राज्यवार जानकारी दी गई है।
सर्वेक्षण के अनुसार, केरल में साक्षरता दर 96.2 प्रतिशत जबकि आंध्र प्रदेश 66.4 प्रतिशत है। केरल के बाद दिल्ली 88.7 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ दूसरे स्थान पर है। उत्तराखंड 87.6 प्रतिशत के साथ तीसरे, हिमाचल प्रदेश 86.6 फीसदी के साथ चौथे और असम 85.9 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है।