{"_id":"7cd9e4effbbb6d6ccbc32c4697ce721b","slug":"delhi-ranchi-gareeb-rath-express-will-be-running-on-three-days-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-रांची गरीब रथ सप्ताह में तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-रांची गरीब रथ सप्ताह में तीन दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Apr 2014 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने नई दिल्ली-रांची गरीब रथ ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने का फैसला किया है। 29 जून से ट्रेन (12877) रांची से नई दिल्ली के लिए प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह नई दिल्ली से रांची के लिए यह ट्रेन (12878) 30 जून से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी।
वहीं, नई दिल्ली-रांची के बीच चलने वाली राजधानी ट्रेन में भी फेरबदल किया गया है। ट्रेन संख्या 12440 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (बरास्ता गोमोह) नई दिल्ली से 30 जून से मंगलवार व शुक्रवार की जगह प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन
वापसी में 12439 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 2 जुलाई से बुधवार व रविवार की जगह बुधवार और शनिवार को चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (बरास्ता बड़काकाना) के दिनों में भी जुलाई से परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन