फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ramlila Maidan name can change Atal Bihari Vajpayee, discussion on 30 August

रामलीला मैदान के नाम बदलने से पीछे हटी भाजपा, केजरीवाल का तंज- इससे नहीं मिलेंगे वोट

Sat, 25 Aug 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi Ramlila Maidan name can change Atal Bihari Vajpayee, discussion on 30 August

एतिहासिक रामलीला मैदान का नाम बदल कर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने के प्रस्ताव पर राजनीति शुरू हो गई। मुख्यमंत्री ने जहां नाम बदलने के प्रस्ताव पर कटाक्ष किया कि इससे भाजपा को वोट नहीं मिलेंगे बल्कि प्रधानमंत्री का नाम बदल दे तो कुछ उम्मीद है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि भगवान राम सभी के आराध्य है और उनके नाम पर ही रामलीला मैदान रहेगा। इतना ही नहीं तिवारी ने मुख्यमंत्री के अलावा प्रस्ताव रखने वाले अपनी ही पार्टी के पार्षदों को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन

 
दरअसल, भाजपा के कुछ पार्षदों ने श्रेय लेने की होड़ में स्थायी समिति की बैठक से पूर्व ही रामलीला मैदान का नाम बदल कर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का प्रस्ताव रख दिया। दिल्ली का रामलीला मैदान कई एतिहासिक मौकों का गवाह रहा है। जनसंघ नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में जम्मू-कश्मीर को लेकर रामलीला मैदान में ही अपना सत्याग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल के दौरान जय प्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां रैलियां की थी। अन्ना हजारे ने भी लोकपाल की लड़ाई इसी रामलीला मैदान से लड़ी थी। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी इसी मैदान में ली थी। लगातार प्रतिष्ठानों का नाम बदलने की खबरों के बीच केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर कटाक्ष किया कि रामलीला मैदान के नाम बदलकर अटल के नाम पर रखने से वोट नहीं मिलेंगे।

भाजपा को अपने प्रधानमंत्री का नाम बदला चाहिए। तब शायद कुछ वोट मिल जायें। अब उनके अपने नाम पर तो लोग वोट देने से रहे। वहीं, केजरीवाल पर हमला बालते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि झूठ की खेती करने वाले मुख्यमंत्री श्रद्धेय अटल जी पर घटिया ट्वीट किया है। रामलीला मैदान में अन्ना को मौत के मुख तक धकेल कर सत्ता हड़पने वाले कुछ तो शर्म करो।


उधर, मामले के तूल पकड़ने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तविारी ने स्पष्ट कर दिया कि मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम हम सभी के आराध्य है। इस लिए रामलीला मैदान का नाम बदलने का कोई सवाल ही नहीं उठता। कुछ लोग भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे है कि नाम बदला जाएगा। स्पष्ट है कि तिवारी ने अपनी ही पार्टी के श्रेय लेने वाले पार्षदों को कड़ा संदेश दिया है कि पार्टी से बात किए बिना इस प्रकार से निर्णय पर कार्रवाई भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed