फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Airport Terminal 1 Roof Collapse Due to Rain Several Injured News in Hindi

IGI Airport: भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी, सभी उड़ानें रद्द; एक की हुई मौत, छह घायल

Fri, 28 Jun 2024 10:05 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Jun 2024 10:05 AM IST
सार

बारिश की वजह से आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और छह लोग घायल हैं। दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। एयरपोर्ट पर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
Delhi Airport Terminal 1 Roof Collapse Due to Rain  Several Injured News in Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है और चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा पूरी तरीके से जांच के बाद ही कल से टर्मिनल वन को शुरू किया जाएगा। सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। वहीं, घायलों को तीन लाख रुपये मदद देने की घोषणा की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, 'भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के बाहर छतरी का एक हिस्सा ढह गया है। हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं। इसलिए हम अभी उनका ख्याल रख रहे हैं। हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, अग्नि सुरक्षा दल और CISF, NDRF की टीमों को भेजा। सभी लोग मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी तरह से निरीक्षण किया है ताकि कोई और हताहत न हो। इसलिए अभी स्थिति नियंत्रण में है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है और हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है ताकि यहां कोई और अप्रिय घटना न हो'

हादसे पर सियासत शुरू
दिल्ली एयरपोर्ट हादसे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर हमला बोला है। कांग्रेस ने एयरपोर्ट की छत गिरने को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। जबकि सरकार ने भी पलटवार कर कहा है कि इसका निर्माण यूपीए सरकार में हुआ था। नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वो 2009 में बना था।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस ने दिल्ली हवाईअड्डे की छत गिरने की घटना को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हादसे के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही मोदी सरकार के पिछले 10 साल में घटिया इंफ्रास्ट्रक्चर के ताश के पत्तों की तरह ढहने के लिए जिम्मेदार है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट  टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई। अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है। यह भाजपा का "चंदा लो और धंधा दो" का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है। सवाल यह है कि प्रधान उद्घाटन मंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?'

Delhi Airport Terminal 1 Roof Collapse Due to Rain  Several Injured News in Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा - फोटो : एएनआई


दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए। मलबा कई कारों और टैक्सियों के ऊपर गिरा। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अधिकारियों ने कहा कि छत की शीट के अलावा, सपोर्ट बीम भी ढह गई, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और न फंसा हो, ये सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Delhi Airport Terminal 1 Roof Collapse Due to Rain  Several Injured News in Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा - फोटो : एएनआई
अधिकारियों ने कहा कि छह में से एक को कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे डीएफएस को घटना के बारे में कॉल मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाईअड्डे पर भेजा गया।

Delhi Airport Terminal 1 Roof Collapse Due to Rain  Several Injured News in Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा - फोटो : एएनआई
नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा- हादसे पर पूरी नजर
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, 'टी1 दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरने की घटना पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहा हूं। हादसे पर सबसे पहले रिस्पांस करने वाली टीम घटनास्थल पर काम कर रही है। साथ ही एयरलाइंस को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।'
दिल्ली एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कही यह बात
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIAL) के अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, 'आज सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए बने पुराने शेड का एक हिस्सा सुबह पांच बजे के करीब गिर गया। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, और घायलों की मदद के लिए बचाव दल लगा हुआ है। इस घटना के चलते, टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें फिलहाल के लिए रोक दी गई हैं, और यात्रियों के चेक-इन काउंटर भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं। हम इस परेशानी के लिए माफी मांगते हैं और किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।'

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIAL) के अनुसार, 'टर्मिनल 3 और टर्मिनल 2 से प्रस्थान करने वाली और आने वाली सभी उड़ानें पूरी तरह से चालू हैं। टर्मिनल 1 आगमन पर उड़ानें भी संचालित हो रही हैं। हालाँकि, टर्मिनल 1 से प्रस्थान करने वाली उड़ानें आज दोपहर 2 बजे तक रद्द कर दी गई हैं।'

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे भारी बारिश के कारण आईजीआईए (घरेलू एयरपोर्ट) के टर्मिनल 1 के बाहर प्रस्थान द्वार संख्या 1 से लेकर द्वार संख्या 2 तक फैला शेड गिर गया, जिससे करीब 4 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और करीब 6 लोग घायल हो गए। हादसे में  एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी घायलों की हालत स्थिर है। दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सेवा, सीआईएसएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed