फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Rain Basera and food distribution center location on google map, Government agreement with Map My India

गूगल मैप पर दिखेंगे रैन बसेरे और भोजन वितरण केंद्र, मैप माई इंडिया से भी सरकार का करार

Tue, 14 Apr 2020 07:50 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 14 Apr 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
delhi Rain Basera and food distribution center location on google map, Government agreement with Map My India
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के एक हजार से ज्यादा भोजन वितरण केंद्र और रैन बसेरे अब गूगल मैप और मैप माई इंडिया पर दिखेंगे। इससे जरूरतमंद लोग आसानी से अपने नजदीक के भोजन वितरण केंद्र को ‘फूड शेल्टर’ नाम से गूगल मैप पर खोज सकेंगे। उनको भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने शोधकर्ताओं की मदद से सभी राहत आश्रयों की मैपिंग की है। सरकार ने गूगल के साथ मिलकर 1047 भोजन वितरण केंद्रों और रैन बसेरों को गूगल मैप पर दिखाने की साझेदारी की है। इसके साथ ही दूसरे केंद्रों को भी आगे इससे जोड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने मैप माई इंडिया के साथ भी साझेदारी की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस साझेदारी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी भोजन वितरण केंद्रों और रैन बसेरों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गूगल इंडिया के साथ समझौता किया है। गूगल इंडिया ने ट्विटर पर अपने बयान में कहा कि भोजन वितरण केंद्र और रैन बसेरे अब दिल्ली और 32 अन्य शहरों में मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed