फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi rabea school hostage 59 kids in basement for not paying fee case file sisodia angry all update

फीस के लिए 6 घंटे तक 59 बच्चियों को स्कूल ने बनाया बंधक, केजरीवाल ने सिसोदिया से मांगी रिपोर्ट

Wed, 11 Jul 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
delhi rabea school hostage 59 kids in basement for not paying fee case file sisodia angry all update
राबिया गर्ल्स स्कूल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल में 5 से लेकर आठ साल की बच्चियों को फीस न जमा होने पर बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आने पर खुद दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी हैरान हैं। वहीं इस मामले में अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शिक्षा मंत्री सिसोदिया से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि मैं ये सब जानकर बहुत हैरान हूं। जैसे ही मुझे इस बारे में कल पता चला मैंने अधिकारियों को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
भयंकर गर्मी में बिना पंखे जमीन पर 5.5 घंटे तक बिठाए रखा, परिजनों का हंगामा
राजधानी में सोमवार को एक पब्लिक स्कूल की प्राइमरी विंग में शर्मनाक वारदात सामने आई। पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल में 59 मासूम बच्चियों को उमस भरी गर्मी के बीच एक तहखाने में कैद रखा गया।

स्कूल संचालकों का आरोप था कि इन बच्चियों ने फीस जमा नहीं की है। दोपहर में बच्यिों को लेने पहुंचे परिजनों को इस करतूत का पता चला। भूख-प्यास से बिलखती बच्चियों को देखकर परिजन बिफर गए और स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। मामले पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों की शिकायत पर मासूमों को बंधक बनाने और जेजे एक्ट की धारा 75 और आईपीसी की धारा 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

delhi rabea school hostage 59 kids in basement for not paying fee case file sisodia angry all update
स्कूल के बाहर फीसबुक दिखाते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, बल्लीमारान स्थित गली कासिम जान स्थित स्कूल की इस विंग में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। सोमवार सुबह 6:45 बजे नर्सरी और केजी कक्षा की बच्चियों को अभिभावक यहां छोड़ गए।

दोपहर करीब 12:30 बजे वे उन्हें लेने पहुंचे तो पता चला कि 59 बच्चियां अपनी क्लास में नहीं थीं। कर्मचारियों से पूछा गया तो पता चला कि फीस न चुकाने पर स्कूल की एचएम फरह दीबा खान के कहने पर इन बच्चियों को स्कूल के तहखाने में रखा गया है।

परिजनों वहां पहुंचे तो देखा कि बच्चियों को तहखानानुमा कमरे में जमीन पर बिठाया हुआ था। वहां पंखा भी नहीं था। परिजनों का आरोप है कि कमरे की बाहर से कुंडी लगाई हुई थी। भूख व प्यास से चार और पांच साल की सभी बच्चियों की बुरी हालत थी।

परिजनों को देखकर बच्चियां बिलखने लगीं तो गुस्साए परिजनों ने एचएम से बातचीत का प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने स्टाफ से परिजनों को बाहर फिंकवाने की धमकी दी।

एचएम का कहना था कि फीस जमा न करने वाले बच्चों को ही यहां रखा गया था। इसके बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया। सूचना पर 1:05 बजे पुलिस पहुंच गई। सोमवार को 16 बच्चियों के परिजनों ने शिकायत पुलिस को दी थी, जो अब 59 पर पहुंच गई है।

स्कूल प्रशासन ने दी सफाई- तहखाना नहीं एक्टिविटी रूम

delhi rabea school hostage 59 kids in basement for not paying fee case file sisodia angry all update
rabea girls school - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रशासन ने अपनी सफाई में कहा कि जहां बच्चियों को रखा गया था, वह तहखाना नहीं एक्टिविटी रूम है। कमरे में हवा व लाइट की व्यवस्था है। बच्चियों को वहां क्यों रखा गया, इस पर स्कूल प्रशासन कोई जवाब नहीं दे पाया। कुछ परिजनों ने कहा कि उनकी एडवांस फीस जमा था, इसके बावजूद उनकी बच्चियों को भी बंधक बनाकर रखा गया।

परिजनों बोले, दे सकते थे सूचना
बच्चियों के परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन को फीस नहीं मिली थी तो उसने परिजनों को जानकारी क्यों नहीं दी। सुबह जब परिजन बच्चियों को ले गए थे तो उन्हें तभी लौटा देना चाहिए था। बच्चियों का नाम भी काटा जा सकता था, लेकिन स्कूल ने ऐसा नहीं किया। बच्चियों को भूखा-प्यासा तहखाने में बंद कर दिया गया। परिजनों ने मांग की है कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हौजकाजी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed