फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Quarantine Theater Festival is being appreciated abroad

विदेशों में भी छाया दिल्ली का क्वारंटीन थियेटर फेस्टिवल

Sun, 05 Apr 2020 11:31 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Apr 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi Quarantine Theater Festival is being appreciated abroad
थियेटर की प्रतीकात्मक तस्वीर
लॉकडाउन में नाट्य मंचन देखने से दूर हुए लोगों को इसकी कमी महसूस नहीं हो रही है। पहली बार क्वारंटीन थियेटर फेस्टिवल को दिल्ली से लाइव किया जा रहा है, जिसकी धूम विदेशों तक है। सोशल मीडिया पर कई तरह के प्रेरणादायक नाट्य मंचन अरविंद गौड़ के निर्देशन में अस्मित थियेटर ग्रुप कर रहा है।
विज्ञापन


क्वारंटीन थिएटर फेस्टिवल रंगमंच प्रेमी इससे नजदीकी बनाए हुए हैं। प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग कई नाटक को लाइव देख रहे हैं। अमेरिका के शिकागो में भी इसे पसंद किया जा रहा है। इसकी सफलता को देखते हुए शिकागो मंडी थियेटर ग्रुप ने पगड़ी संभाल जट्टा नाटक के लिए अस्मित थियेटर ग्रुप से संपर्क भी किया है, ताकि इसका लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर सोशल डिस्टेंसिंग के दौरान किया जा सके।
विज्ञापन


अस्मित थियेटर के निर्देशक अरविंद गौड़ ने दावा किया है कि भारत में इस तरह का यह पहला प्रयोग किया जा रहा है। विश्व में इतना लंबा चलने वाला क्वारंटीन थियेटर फेस्टिवल कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। गौड़ ने बताया कि लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही इस फेस्टिवल को घरों में बैठकर रंगमंच के नाटक के कद्रदान लुत्फ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक के साथ इसे यू-ट्यूब पर भी शुरू किया गया है। अभी तक जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई, पगड़ी संभाल जट्टा, कोर्ट मार्शल, एक मामूली आदमी, एक्सीडेंटल डेथ ऑफ एक एनार्किस्ट, दिल्ली की औरत भरी रामकली, ये आदमी ये चूहे, गोडसे गांधी डॉट कॉम, तारा, मोटेराम का सत्याग्रह समेत कई तरह के नाटक का मंचन किया गया है, जिन्हें प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग देख रहे हैं। गौड़ ने कहा कि कोरोना वायरस के मुश्किल समय में बचाव के लिए शारीरिक दूरी रखें, पर समाजिक दूरी नहीं बनाए। घर बैठे नाटक के माध्यम से समाज से जुड़े रहने का बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed