{"_id":"6e544bdb1c1914ea2b62983b062c90b3","slug":"delhi-publice-says-reduced-prices-of-cng-png-are-not-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागू नहीं हुए CNG-PNG के घटे दाम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लागू नहीं हुए CNG-PNG के घटे दाम!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Feb 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक झटके में सीएनजी के दाम में 30 फीसदी की कमी करने की घोषणा तो कर दी, लेकिन अभी इसके लागू न होने के चलते फिलिंग स्टेशन पर उपभोक्ताओं और कर्मियों के बीच दिनभर नोकझोंक होती रही।
लोगों का कहना था कि दाम बढ़ाने की सूचना तत्काल प्रभाव से और कम होने पर नई दर दो दिन बाद भी लागू नहीं करना गलत है।
उपभोक्ताओं के गुस्से के चलते सीएनजी स्टेशन कर्मियों को पुलिस तक बुलानी पड़ी। वहीं, दाम घटने की खबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में सोमवार के बाद से बिक्री में करीब पचास फीसदी की गिरावट आई है।
इससे पहले वर्ष 2008 में राहत मिली थी उस समय दिल्ली सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करने पर कंपनियों ने तीस पैसे की कटौती की थी।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार में आ रही विवादों की बिजली
विज्ञापन
निजी वाहन उपभोक्ता अनिल ने बताया कि हम बड़ी आस से सीएनजी भरवाने पहुंचे थे, लेकिन यहां आकर पता चला कि अभी तक दाम घटने की कोई जानकारी नहीं है। दाम कब से कम होंगे, इसकी भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है। आखिर दाम बढ़ाने और घटाने के दो अलग-अलग नियम क्यों हैं?
उपभोक्ता राधा अग्रवाल का कहना है कि कार से लेकर रसोई के बजट में कटौती की खबर राहत भरी थी, लेकिन अब तक इसका लाभ न मिलने से थोड़ा मलाल है। दाम बढ़ने की सूचना तत्काल प्रभाव से और कम करने के लिए लंबे इंतजार का मतलब समझ में नहीं आया।
व्यावसायिक वाहन उपभोक्ता सुरेश ने बताया कि दाम घटने की सूचना ने राहत तो दी, लेकिन सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक फिलिंग स्टेशन के चार चक्कर लगाए कि शायद दाम कम हो गए हों? बार-बार कर्मियों से पूछ रहा हूं कि नई दरें कब से लागू होंगी, पर किसी के पास जवाब नहीं है।
प्रगति मैदान सीएनजी स्टेशन से 100 नंबर को कॉल
प्रगति मैदान सीएनजी स्टेशन पर कीमत को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि कर्मियों को 100 नंबर पर कॉल करनी पड़ी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। गैस भरवाने के बाद एक उपभोक्ता बिल 35 रुपये के आधार पर देने पर अड़ा था, जबकि वहां का कर्मी 50:10 के हिसाब से पैसे मांग रहा था।
यह भी पढ़ें: CNG-PNG के दाम घटे
इस बात पर दोनों के बीच शुरू हुई नोकझोंक लड़ाई तक पहुंच गई। इसी बीच 20 से अधिक उपभोक्ता भी घटे दाम के तहत बिल देने की मांग करने लगे। बात बढ़ने पर स्टेशन कर्मियों ने 100 नंबर पर कॉल कर दी। करीब 10 मिनट के बाद दिल्ली पुलिस की पीसीआर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने बीचबचाव करते हुए उपभोक्ताओं को बताया कि अभी घटे हुए दाम लागू नहीं हुए हैं। उसके बाद उपभोक्ताओं ने पुराने दाम के तहत बिल चुकाया।