फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Pub bouncers kills by sword.

दिल्लीः पब बाउंसर को तलवार से काटा

Sun, 24 Aug 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Aug 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Pub bouncers kills by sword.

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बाउंसर और उसके तीन दोस्तों पर 15-16 युवकों ने चाकू और तलवारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


इसमें बाउंसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है। घायलों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गाजीपुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बादल (22) अपने परिवार के साथ खोड़ा गांव, गाजियाबाद में रहता था। उसके परिवार में पिता मन्नू सिंह, मां बीना सिंह और एक बड़ा भाई रवि है।
विज्ञापन


बादल नोएडा सेक्टर-43 के एक पब में बाउंसर था। शनिवार को उसे अपने दोस्त रोमेश, रवि और नौशाद के साथ नोएडा सिटी सेंटर में शादी में जाना था।

घायलों में एक की हालत नाजुक, जांच कर रही है पुलिस

Delhi: Pub bouncers kills by sword.

रात करीब 8.15 बजे जब चारों दोस्त दो बाइक से मयूर विहार फेज-3 के पास दिल्ली यूपी सीमा पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो 15-16 युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

चारों युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। नौशाद तो किसी तरह भाग गया, लेकिन बदमाशों ने बादल के शरीर पर डेढ़ दर्जन से अधिक चाकू और तलवार से वार किए।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोमेश की गर्दन, पेट, और कमर पर चाकू मारा गया। उसकी हालत गंभीर है।

रवि पर भी हमला हुआ। वारदात के बाद आरोपियों ने बादल का शव दूर तक घसीटा। बाद में उसे यूपी की सीमा में फेंककर सभी फरार हो गए।

पूरी रात चला दिल्ली और यूपी पुलिस का सीमा विवाद

Delhi: Pub bouncers kills by sword.

दिल्ली और यूपी की सीमा पर हत्याकांड के बाद दोनों राज्यों की पुलिस एक दूसरे का इलाका बताकर सीमा विवाद में उलझी रही। इंदिरापुरम चौकी पुलिस का कहना था कि घटना दिल्ली की सीमा में हुई है।

वहीं, गाजीपुर थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बादल का शव यूपी की सीमा में मिला है, इसलिए यूपी पुलिस मामला दर्ज करे।

स्थानीय लोग दोनों राज्यों की पुलिस से अनुरोध करते रहे, लेकिन पुलिस मूकदर्शक होकर खड़ी रही। आखिर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया।

एक सप्ताह पूर्व हुआ था बादल का झगड़ा
बादल का खोड़ा कालोनी के रहने वाले एक शख्स चूल्हा पंडित से एक सप्ताह पूर्व झगड़ा हुआ था। बादल ने उसकी पिटाई कर दी थी। आरोप है कि चूल्हा पंडित ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

हमले में घायल और अन्य युवकों ने कुछ आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसी आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed