{"_id":"68ddccf88a89d672550eae5e","slug":"delhi-preparations-to-increase-circle-rate-in-delhi-government-seeks-suggestions-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव; बाजार मूल्यांकन के अनुरूप होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव; बाजार मूल्यांकन के अनुरूप होगा पंजीकरण
Thu, 02 Oct 2025 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:23 AM IST
सार
सरकार का कहना है कि मौजूदा दरें बाजार की वास्तविक स्थिति को सही ढंग से नहीं दर्शा रही हैं इसलिए इन्हें संशोधित कर मौजूदा परिदृश्य के अनुरूप किया जाएगा। इस संबंध में राजस्व विभाग की ओर से सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
दिल्ली सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार का कहना है कि मौजूदा दरें बाजार की वास्तविक स्थिति को सही ढंग से नहीं दर्शा रही हैं इसलिए इन्हें संशोधित कर मौजूदा परिदृश्य के अनुरूप किया जाएगा। इस संबंध में राजस्व विभाग की ओर से सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विभाग ने संशोधन प्रक्रिया पर जनता, आरडब्ल्यूए, उद्योग जगत, संपत्ति मालिक और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। इच्छुक लोग 15 दिनों में सुझाव ईमेल suggestionondelhicirclerates@gmail.com पर भेज सकते हैं। सरकार का कहना है कि संशोधित सर्किल रेट लागू होने के बाद संपत्ति खरीद-बिक्री की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।
विज्ञापन
बाजार मूल्यांकन के अनुरूप संपत्तियों का पंजीकरण हो सकेगा। इससे राजस्व में वृद्धि होगी और कालेधन पर भी अंकुश लगने की संभावना है। वर्तमान में सर्किल रेट 2008 और 2014 की अधिसूचनाओं पर आधारित हैं। इनमें कृषि भूमि, नदी तल भूमि व आवासीय-वाणिज्यिक संपत्तियों के लिए अलग-अलग न्यूनतम दरें तय की गई थीं।
विज्ञापन