फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Premier Football League to begin from April 9

Delhi NCR News: 9 अप्रैल से दिल्ली प्रीमियर फुटबॉल लीग होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर फुटबॉल लीग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लीग का आयोजन 9 से 26 अप्रैल तक किया जाएगा। सभी मुकाबले डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग में दिल्ली और आसपास की टीमें भाग लेंगी जिसमें नॉर्दर्न यूनाइटेड एफसी, तरुण संघा एफसी, फ्रेंड्स यूनाइटेड एफसी, नेशनल यूनाइटेड एफसी, वाटिका एफसी, सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स, नोएडा सिटी एफसी, हिंदुस्तान एफसी, शास्त्री एफसी, दिल्ली एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी शामिल हैं। प्रत्येक दिन दो से तीन मुकाबले खेले जाएंगे।


आयोजकों के अनुसार, लीग का उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और दिल्ली में फुटबॉल के स्तर को ऊंचा उठाना है। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें वाटिका एफसी का सामना सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स से और नोएडा सिटी एफसी की भिड़ंत हिंदुस्तान एफसी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed