{"_id":"5ca2b45ebdec2214195ac50d","slug":"delhi-pradesh-congress-committee-attacked-on-chief-minister-arvind-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शीला पर केजरीवाल की टिप्पणी: प्रदेश कांग्रेस ने सीएम को करार दिया ‘थोथा चना, बाजे घना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीला पर केजरीवाल की टिप्पणी: प्रदेश कांग्रेस ने सीएम को करार दिया ‘थोथा चना, बाजे घना’
Tue, 02 Apr 2019 06:31 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित के बारे में कहा था कि वह कोई बड़ी और महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं।
कांग्रेस का कहना है कि यह बयान केजरीवाल की खोखली मानसिकता को प्रमाणित करता है। केजरीवाल थोथा चना, बाजे घना की तरह हैं।
कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि शीला दीक्षित की लोकप्रियता को दिल्ली ही नहीं, देश जानता है।
उनके व्यक्तित्व को सम्मान और आदर दिया जाता है। उनके जैसा सम्मान अरविंद केजरीवाल जीवनभर नहीं हासिल कर सकेंगे। सभी जानते हैं कि शीला दीक्षित का व्यक्तित्व सौम्य, शालीन और मानवीय आदर्शों से युक्त है।
सभी वर्ग, जाति, संप्रदाय और देश के सभी राजनीतिक नेताओं में उनकी एक सम्मानीय नेता की छवि है। वास्तविकता यह है कि केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले, झूठे, अपरिपक्व, आधारहीन और अविश्वसनीय व्यक्ति हैं, जिन्हें अपनी भाषा पर संयम नहीं है और मर्यादा का भान तक नही है।

कांग्रेस प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी और जितेंद्र कोचर ने तीखी प्रतिक्रिया में कहा कि आप नेता एक तरफ जहां गिड़गिड़ाते हुए कांग्रेस से समझौते की भीख मांग रहे हैं, दूसरी ओर सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को चुनौती दे रहे हैं।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा विधानसभा के चुनाव में आप प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। उसके प्रत्याशियों ने कांग्रेस के वोट काटने का काम किया।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा विधानसभा के चुनाव में आप प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। उसके प्रत्याशियों ने कांग्रेस के वोट काटने का काम किया।