{"_id":"626ab0e595f6d44643488a04","slug":"delhi-power-demand-crosses-6000-mw-for-first-time-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोयले की कमी का अलर्ट, मेट्रो ट्रेन, अस्पतालों में बाधित हो सकती है विद्युत आपूर्ति, केंद्र से मांगी गई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोयले की कमी का अलर्ट, मेट्रो ट्रेन, अस्पतालों में बाधित हो सकती है विद्युत आपूर्ति, केंद्र से मांगी गई मदद
Thu, 28 Apr 2022 08:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:51 PM IST
सार
दिल्ली में बिजली की मांग महीने की शुरूआत के बाद से 34 प्रतिशत बढ़ गई है। एक अप्रैल को बिजली की मांग 4,469 मेगावाट थी।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि अप्रैल के महीने में पहली बार बिजली की मांग छह हजार मेगावाट पहुंच गई।
विज्ञापन
स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) दिल्ली के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बिजली की मांग दोपहर 3.31 बजे छह हजार मेगवाट थी। एसएलडीसी के एक अधिकारी के मुताबिक बिजली की मांग बुधवार को 5,769 मेगावाट थी जिसमें गुरुवार को 3.7 प्रतिशत की वृधि दर्ज की गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण लोगों अपने घरों और ऑफिसों में कूलर-एसी का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं और इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में बिजली की मांग महीने की शुरूआत के बाद से 34 प्रतिशत बढ़ गई है। एक अप्रैल को बिजली की मांग 4,469 मेगावाट थी। हमारा मानना है कि इस साल अधिकतम मांग 8200 मेगावाट तक रह सकती है।
अप्रैल महीने में कब कितनी मांग रही बिजली की
28 अप्रैल 2022 में बिजली की अधिकतम मांग 6000 मेगावाट
19 अप्रैल 2022 में बिजली की अधिकतम मांग 5735 मेगावाट
16 अप्रैल 2021 में बिजली की अधिकतम मांग 4372 मेगावाट
30 अप्रैल 2020 में बिजली की अधिकतम मांग 3362 मेगावाट
30 अप्रैल 2019 में बिजली की अधिकतम मांग 5664 मेगावाट
30 अप्रैल 2018 में बिजली की अधिकतम मांग 5664 मेगावाट
सतेंद्र जैन ने केंद्र को लिखा पत्र
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने पर्याप्त कोयला आपूर्ति को लेकर केंद्र को पत्र लिखा है। इसमें लिखा गया है कि दादरी-राष्ट्रीय राजधानी पावर स्टेशन और फिरोज गांधी ऊंचाहार थर्मल पावर प्लांट से बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली मेट्रो, अस्पतालों समेत कई जरूरी संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो सकती है।