{"_id":"678967b24e52be2c660b4233","slug":"delhi-posted-on-instagram-with-a-pistol-sent-to-jail-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ डाली पोस्ट... पहुंचा जेल, अब पुलिस को हथियार सप्लायर की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ डाली पोस्ट... पहुंचा जेल, अब पुलिस को हथियार सप्लायर की तलाश
Fri, 17 Jan 2025 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:40 AM IST
सार
इस पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ स्टोरी बनाकर पोस्ट कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी अपने दोस्त के साथ यूपी में किसी से तमंचा खरीदकर लाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। रंजीत के दोस्त की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि जिले की टीम लगातार सोशल मीडिया पर भी नजर रखती है। इसी कड़ी में टीम ने इंस्टाग्राम पर एक युवक की स्टोरी देखी। उसमें युवक तमंचा लहराता हुआ दिखा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाना शुरू किया। इस बीच आरोपी की लोकेशन पंचशील विहार की आई। एक टीम को पंचशील उसकी तलाश के लिए भेजा गया। छानबीन के बाद आरोपी को दबोच लिया।