फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Pollution Control Board report: BOD level increased in Yamuna, above the standard in most parts.

Alert : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा- यमुना में बढ़ा बीओडी का स्तर

Sun, 06 Oct 2024 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 06:41 AM IST
सार

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) की हाल ही में जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। बीओडी का स्तर यमुना नदी के अधिकांश हिस्सों में मानकों के अनुरूप नहीं है।

विज्ञापन
Delhi Pollution Control Board report: BOD level increased in Yamuna, above the standard in most parts.
दिल्ली में मैली यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी में बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) की मात्रा बढ़ी है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) की हाल ही में जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। बीओडी का स्तर यमुना नदी के अधिकांश हिस्सों में मानकों के अनुरूप नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, यमुना नदी में बीओडी का स्तर केवल पल्ला क्षेत्र में ही मानकों के अनुरूप पाया गया है। इसके बाद नदी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है।

विज्ञापन


सबसे अधिक असगरपुर में 29 मिलीग्राम प्रति लीटर पाया गया। ओखला बैराज में 27, ओखला ब्रिज में 25, आईटीओ ब्रिज में 23, निजामुद्दीन ब्रिज में 21, आईएसबीटी ब्रिज में 11, वजीराबाद में बीओडी स्तर लगभग 5 मिलीग्राम प्रति लीटर है। 
विज्ञापन


बीओडी पानी में मौजूद कार्बनिक पदार्थों को विघटित करने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा को दर्शाता है। मानकों के अनुसार, नदी के पानी में बीओडी का स्तर तीन मिलीग्राम प्रति लीटर या इससे कम होना चाहिए। ऐसे में लगभग सात जगह पर बीओडी का स्तर मानक से अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि यमुना में पानी का बहाव बढ़ने के कारण ही इस नदी में थोड़ा सुधार आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की दिशा बदलने से वायु प्रदूषण हुआ कम

राजधानी में शनिवार को हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। लोधी रोड की हवा सबसे साफ रही। यहां का एक्यूआई 45 रहा, जो अच्छी श्रेणी है। मंगलवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। 

दिल्ली-एनसीआर में सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 77 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी है। साथ ही, गुरुग्राम में 98, गाजियाबाद में 164, नोएडा में 168 व ग्रेनो में 190 एक्यूआई रहा। इधर, राजधानी में रविवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed