फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Pollution Committee has taken steps, two industrial units sealed for spreading pollution in Yamuna

एक्शन में आई दिल्ली प्रदूषण समिति, यमुना में प्रदूषण फैलाने को लेकर दो औद्योगिक इकाइयां सील

Fri, 13 Nov 2020 07:39 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 13 Nov 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi Pollution Committee has taken steps, two industrial units sealed for spreading pollution in Yamuna
प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

यमुना में प्रदूषण फैला रही दो औद्योगिक इकाइयों पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी(डीपीसीसी) ने शुक्रवार को सीलिंग की कार्रवाई की है। साथ ही अन्य 15 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, पटपड़गंज औद्योगिक इलाके में ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन- कम शोरूम और लारेंस रोड स्थित जींस की रंगाई और धुलाई की इकाई बिना नियमों के धड़ल्ले से चलकर यमुना को प्रदूषित कर रही थी। इसको देखते हुए प्रदूषण समिति ने सीलिंग की कार्रवाई को अपनाया है। साथ ही ख्याला पुनर्विकास क्षेत्र में 21 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करने के साथ बिना पर्यावरण मानकों के चल रही 15 औद्योगिक इकाईयों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


पटपड़गंज इलाके में मानकों का पालन न करने पर प्रदूषण समिति ने ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन और मरम्मत इकाई को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। दरअसल, गत दिनों कालिंदी कुंज के पास यमुना में बड़ी मात्रा में प्रदूषित तत्वों के कारण सफेद झाग बनने की तस्वीरें सामने आई थी। इसे लेकर विशेषज्ञों ने डिटर्जेंट को प्रमुख कारण बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड( सीपीसीबी) के एक अधिकारी का कहना था कि देशभर में अधिकतर डिटर्जेंट अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं जिससे रसायनिक तत्वों में फास्फेट की मात्रा पर नियंत्रण लग सकता है।


यमुना में प्रदूषित झाग बनने के पीछे प्रमुख कारण फास्फेट को ही माना जा रहा है क्योंकि, अधिकतर रंगाई की इकाइयों, धोबी घाट और घरों में डिटर्जेंट इस्तेमाल किया जाता है। इसमें अधिकतर धोबी घाट और घरों में प्रतिबंधित किया हुआ डिटर्जेंट इस्तेमाल किया जा रहा है। जो सीधे नालियों से होते हुए यमुना में पहुंचता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed