फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police woman constable, were raped

फैसले के लिए बुलाई दिल्ली पुलिस महिला कांस्टेबल, किया रेप

Sun, 17 May 2015 06:22 PM IST
Updated Sun, 17 May 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police woman constable, were raped

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गुड़गांव के एक गेस्ट हाउस में लाकर प्रॉपर्टी डीलर ने गन प्वाइंट पर उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


इसमें चार लोगों ने उसकी मदद की। महिला कांस्टेबल के बयान पर डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक एनएच-आठ स्थित राजीव नगर में रहने वाली 39 वर्षीय महिला दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

तैनाती के दौरान ही प्रॉपर्टी डीलर से हुई जान-पहचान

Delhi Police woman constable, were raped

दिल्ली में उसकी तैनाती के दौरान उसकी जान-पहचान शाहदरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर सलीम से हो गई। सलीम के माध्यम से ही उसका परिचय शमीम, अकबर, अलीशेर व करीम से हुआ था।


महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 2012 में सलीम ने उसे किसी से मिलाने के लिए डीएलएफ फेज-दो स्थित जेएमएन-36 गेस्ट हाउस में बुलाया, जहां उसके  बाकी साथी भी मौजूद थे।

आरोप है कि यहां सलीम ने गन प्वाइंट पर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कई दिनों से दे रहे थे धमकियां

Delhi Police woman constable, were raped

महिला कांस्टेबल के मुताबिक आरोपी ने उसे कई बार धमकियां दीं। सलीम ने 2014 में उसे समझौता करने के लिए बुलाया और दोस्तों की मदद से फिर दुष्कर्म किया।

इसके बाद से आरोपी उसे पुलिस में शिकायत न करने का दबाव बना रहे थे। शनिवार रात महिला कांस्टेबल के बयान पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

कहीं मामले का ये सच तो नहीं

Delhi Police woman constable, were raped

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सलीम ने महिला कांस्टेबल के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी। सलीम ने महिला कांस्टेबल पर डरा-धमाकर जबरन उगाही का आरोप लगाया था।

जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया था। बताया गया है कि एक साल बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। गुड़गांव में केस दर्ज होने से पहले आरोपी पक्ष ने बताया था कि इस केस का बदला लेने के लिए उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

वहीं पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला कांस्टेबल के बयान के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed