फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Police will not invoice the All India Tourist Permit

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट गाड़ियों का चालान नहीं करेगी दिल्ली पुलिस

Tue, 03 May 2016 03:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
delhi Police will not invoice the All India Tourist Permit
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट गाड़ियों का चालान नहीं करेगी। साथ ही इन गाड़ियों को न तो रोका जाएगा और न ही जब्त किया जाएगा। यह आश्वासन दिल्ली पुलिस के आयुक्त आलोक कुमार ने सोमवार को भाजपा नेताओं व टैक्सी एसोसिएशन को दिया।

विज्ञापन


विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा और टैक्सी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट प्राप्त गाड़ियों की समस्याओं से उनको अवगत कराया।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि एंवायरमेंट पॉल्यूशन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल अथॉरिटी के अध्यक्ष भूरे लाल ने दिल्ली सरकार को जो पत्र लिखा है उसके अनुरूप सभी परमिट आपरेटर शर्तों का पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी मालिक दिल्ली सरकार की उदासीनता का शिकार

delhi Police will not invoice the All India Tourist Permit
पुल‌‌िस ने टैक्सी ड्राइवरों पर भांजी लाठी - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शहर में जो टैक्सी मालिक और चालक है, वे दिल्ली सरकार की उदासीनता का शिकार हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के कई वर्ष पुराने आदेशों को नजरअंदाज करते हुए दिल्ली सरकार ने टैक्सियों का पंजीकरण व परमिट देना जारी रखा।

इसके चलते उन्होंने बैंकों से भारी लोन ले लिया और अब अचानक दिल्ली सरकार ने टैक्सिया बंद कर दी हैं। इससे उनकी जीविका पर खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली सरकार ने ऐसे कठिन समय में टैक्सी मालिकों का पुनर्वास करना चाहिए।

केजरीवाल सरकार की असंवेदनशीलता के कारण टैक्सी मालिकों और चालकों के लगभग एक लाख परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। क्योंकि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में डीजल और पेट्रोल की टैक्सियों को बदलने के लिए सुप्रीम कोर्ट से समय मांगने में जानबूझकर कर टालमटोल की। केजरीवाल सरकार के इस दुर्भावनापूर्ण कार्य से टैक्सी मालिकों और चालकों को आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ा। उन्हें अब इस पर्यटन के मौसम में भी पर्यटक और नियमित एमएनसी के कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं।
- सतीश उपाध्याय, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed