{"_id":"6d882a42836372151e871cff64dd9d38","slug":"delhi-police-will-employ-3000-women-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस करेगी 3000 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस करेगी 3000 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jun 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
अगले साल के अंत तक दिल्ली पुलिस में तीन हजार से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
राजधानी में पुलिस बल को मजबूत करने और महिलाओं पर हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।
गृह मंत्रालय के अनुसार, राजधानी के सभी 166 पुलिस थानों में इनकी तैनाती होगी। ये मुख्य रूप से महिलाओं से संबंधित अपराधों को देखेंगी।
एक अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद इनकी ट्रेनिंग होगी। उम्मीद है कि अगले साल के अंत तक इनकी तैनाती हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: ओपीडी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा शुरू
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है। 16 दिसंबर 2012 के गैंगरेप के बाद इन भर्तियों की स्वीकृति दी गई थी।
उस समय की योजना के अनुसार, राजधानी के प्रत्येक थाने में कम से कम दो महिला सबइंस्पेक्टर और सात लेडी कांस्टेबल की तैनाती होनी थी। फिलहाल में दिल्ली में करीब 80,000 पुलिसकर्मी हैं, जिनमें से 7000 महिलाएं हैं।
विज्ञापन