{"_id":"622b1c93f8d0f83d6e4dafce","slug":"delhi-police-will-conduct-public-hearing-for-license-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आज से लाइसेंस के लिए पुलिस करेगी 'जन सुनवाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आज से लाइसेंस के लिए पुलिस करेगी 'जन सुनवाई'
Fri, 11 Mar 2022 03:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Mar 2022 03:25 PM IST
सार
हर सप्ताह शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 1.00 बजे के बीच संयुक्त आयुक्त और पुलिस उपायुक्त लाइसेंस आवेदकों से करेंगे मुलाकात।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हथियार, होटल, स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम व अन्यों के लिए लाइसेंस लेने में यदि आपको कोई दुश्वारी पेश आ रही है कि तो यह खबर आपके लिए अच्छी है। दिल्ली पुलिस आज यानी 11 मार्च से लाइसेंस आवेदकों के लिए 'जन सुनवाई' की शुरुआत करने जा रहा है। सप्ताह में एक दिन लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाला कोई भी व्यक्ति डिफेंस कालोनी स्थित दिल्ली पुलिस के लाइसेंसिंग यूनिट में जाकर अपनी शिकायतों का निवारण करवा सकेगा।
विज्ञापन
खुद लाइसेंसिंग यूनिट के संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उपायुक्त इसकी सुनवाई करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंसिंग की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने व पुलिस-पब्लिक के बीच संवाद के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस लाइसेंसिंग एंड लीगल डिवीजन के विशेष आयुक्त संजय सिंह ने बृहस्पतिवार ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में जानकारी दी गई कि हर शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे से 1.00 बजे तक दो घंटे पुलिस लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोग अपनी दिक्कतों के लिए जन सुनवाई में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी इनकी शिकायतों को सुनकर उनके निवारण के लिए प्रयास करेंगे। जिन लोगों ने हथियार, होटल, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस व अन्यों के लिए अपलाई किया है, उनकी शिकायतों को यहां सुना जाएगी। लाइसेंसिंग यूनिट के डिफेंस कालोनी दफ्तर में यह सुनवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने के लिए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के आदेश पर इसकी शुरुआत की जा रही है।