फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police will also take Munir on remand

दिल्ली पुलिस भी मुनीर को रिमांड पर लेगी, डेढ़ करोड़ की लूट मामले में होगी पूछताछ

Wed, 29 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police will also take Munir on remand

एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए मुनीर को दिल्ली पुलिस भी रिमांड पर लेगी। दिल्ली पुलिस मुनीर से कमला नगर स्थित सिटी बैंक के एटीएम से हुए डेढ़ करोड़ रुपये की लूट के बाबत पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले में मुनीर के सहयोगी फैजाबाद निवासी आशुतोष को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आशुतोष ने पूछताछ में दावा किया है कि उन लोगों ने बाजार में घूमने के दौरान अचानक ही इस लूटपाट को अंजाम दिया था। हालांकि, उसने यह भी दावा किया है कि सारे रुपये मुनीर ने अपने पास रख लिए थे।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि कमला नगर में हुए एटीएम लूटपाट में मुनीर की भूमिका अहम है। यूपी एटीएस ने मुनीर को गिरफ्तार किया है। अब दिल्ली पुलिस अदालत के जरिये मुनीर को रिमांड पर लेकर लूटपाट के बाबत पूछताछ करेगी। साथ ही उससे लूट की रकम के बारे में जानकारी हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले का कोई सुराग नहीं मिल रहा था

Delhi Police will also take Munir on remand

गौरतलब है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने 29 नवंबर, 2014 को रूपनगर के कमला नगर इलाके में स्थित सिटी बैंक के गार्ड सतेंद्र की गोली मारकर हत्या करने के बाद डेढ़ करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे।

घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था, लेकिन पुलिस को इस मामले का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मामले की जांच रूप नगर थाना पुलिस कर रही थी।

थाना प्रभारी उदयवीर सिंह, निरीक्षक रामनिवास, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की टीम को पता चला कि लूटपाट में अलीगढ़ जेल में बंद आशुतोष शामिल है। पुलिस ने अदालत के जरिये आशुतोष को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की।

मुनीर पर धोखा देने का लगाया आरोप

Delhi Police will also take Munir on remand

आशुतोष ने पूछताछ में अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। उसके मुताबिक उसने मुनीर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि उसने दावा किया कि मुनीर ने उसके साथ धोखा किया और लूट की रकम को दिल्ली में दूसरी जगह पर ठिकाने लगा दिया। उसने मुनीर पर उसे गिरफ्तार कराने का आरोप भी लगाया है।

पुलिस के अनुसार, मुनीर पर हत्या व लूटपाट के नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आशुतोष पर आठ मामले दर्ज हैं। अलीगढ़ और बिजनौर में पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद दोनों दिल्ली आ गए और सब्जी मंडी के मुकीमपुरा में रहने लगे। घटना के बारे में आशुतोष ने खुलासा किया है कि उस दिन दोनों कमला नगर इलाके में घूम रहे थे।

इसी दौरान उन लोगों ने एटीएम में रुपये जमा करते हुए देखा। अचानक ही दोनों ने लूटपाट करने का मन बनाया। उसने बताया कि गार्ड के पास हथियार होने से उन लोगों ने उसे गोली मार दी और रुपये लेकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed