फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police unhappy to take porn clips on anti-corruption helpline.

पुलिस के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आई पोर्न वीडियो की बाढ़

Wed, 05 Nov 2014 01:04 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police unhappy to take porn clips on anti-corruption helpline.

दिल्ली पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन एक खास परेशानी से जूझ रही है। वो परेशानी है भ्रटाचार विरोधी हेल्पलाइन पर लगातार आ रहे पोर्न वीडियो। जो कि बेहद शरारती और शातिर लोगों की ओर से भेजे जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस काफी मशक्कत के बाद भी उनकी पहचान करने में सफल नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जो पोर्न वीडियो उन्हें मिलें हैं, वो अधिकतर दिल्ली के बाहर के नंबरों से भेजे गए हैं। यहां कि कुछ नंबरों की लोकेशन विदेशों में भी मिली है। दिल्ली पुलिस ने बीते छह अगस्त को यह भ्रटाचार विरोधी व्हाट्सएप हेल्पलाइन (9910641064) पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के ड्रीम प्रोजक्त के तहत शुरू की थी। तब इसका उद्देश्य दिल्ली को भ्रटाचार मुक्त बनाना था। लेकिन फिलहाल शरारती तत्वों ने इसका बुरा हाल कर रखा है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार मेल टुडे की खबर के मुताबिक दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने इस हेल्पलाइन पर करीब 220 पोर्न वीडियो आए हैं। जो कि यूएस, दुबई, पंजाब, हरियाणा और कुछ दिल्ली से भी भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पोर्न वीडियो भेजने वाला गिरफ्तार

Delhi Police unhappy to take porn clips on anti-corruption helpline.

ऐसे ही एक मामले में फरीदाबाद के एक युवक को दिल्ली पुलिस ‌बीते 19 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उसने वॉट्सएप पर अश्लील फिल्म भेजी थी। लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

आरोपी का तर्क है कि वह इंटरनेट पर अश्लील सामग्री बंद करवाना चाहता था, इसलिए ऐसा किया। दिल्ली पुलिस ने भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मियों पर नकेल कसने के लिए वॉट्सएप का सहारा लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि अगर कोई रिश्वत मांगता है, तंग करता है तो इसकी रिकार्डिंग विजिलेंस ब्रांच को वॉट्सएप करें।

एनआईटी फरीदाबाद के रहने वाले चंद्र (25) कई दिनों से दिल्ली पुलिस के इस प्रचार को देख रहा था। उसने अश्लील फिल्म पुलिस के वॉट्सएप पर भेज दी। इससे बाराखंभा रोड स्थित विजिलेंस ब्रांच में हलचल मच गई। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बाराखंभा थाने में मामला दर्ज कराया।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पुलिस के वॉट्सएप पर दो बार अश्लील फिल्म भेजी थी। पहली बार जब उसने अश्लील फिल्म भेजी तो पुलिस ने उसे फोन कर समझाया था और ऐसा करने के लिए मना किया था। मना करने के बावजूद दूसरी बार फिर अश्लील फिल्म भेज दी। आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर-15 में स्थित एक मॉल में सेल्समैन की नौकरी करता है।

दिल्ली पुलिस के पास इनसे निपटने के लिए नहीं हैं एक्सपर्ट

Delhi Police unhappy to take porn clips on anti-corruption helpline.

ऐसा नहीं है कि इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से ऐसे शरारती तत्वों से बचाया नहीं जा सकता। ऐसी बदमाशी करने वालों को पकड़ा नहीं जा सकता। पर समस्या दिल्ली पुलिस के पास ऐसे शातिरों को पकड़ने के लिए साइबर एक्सपर्ट नहीं है। मेल टुडे की खबर के मुताबिक दिल्ली पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी बताया कि विभाग टेक्नॉलाजी एक्सपर्ट की कमी से जूझ रहा है।

उनके मुताबिक इस हेल्पलाइन से निश्‍चित तौर पर कई अच्छे स्टिंग और ऑडियो-वीडियो प्राप्त हुए हैं, जिनसे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिली है। लेकिन दुविधा ये है ढेर सारे लोग बिना सोचे समझे इस नंबर को कई साधारण और निजी बातचीत करने वाले व्हॉट्सएप समूहों में जोड़ दे रहे हैं।

जिसके कारण एक दिन में इस नंबर पर हजारों की संख्या में नोटिफिकेशन प्राप्त हो रहे हैं, जिन पर नजर रख पाने में खासी मुश्किल हो रही है। इसी बीच कई सारे पोर्न वीडियो भी इस पर भेज दिए जा रहे हैं।

इसके चलते कई जरूरी शिकायतें भी अनदेखी की शिकार हो जा रही हैं। जैसे दो नवंबर को एक युवक ने बेहद गंभीर वीडियो और शिकायत इस नंबर पर भेजी। उसके मुताबिक उसे कुछ इस्लाम देशों से लगातार बड़ी मात्रा में जिहाद के संबंध में ईमेल और वीडियो आ रहे हैं। युवक ने ‌इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस इसे काफी वक्त बाद देख पाई। हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में युवक को संबंधित कार्रवाई की जानकारी दे दी गई थीं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक ‌पिछले दिनों पुलिस को 40,000 से अधिक संदेश प्राप्त हुए हैं, जिनमें से महज 5000 ही प्रासंगिक हैं। जबकि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए बनी इस हेल्पलाइन में पिछले तीन ‌महीने में भ्रष्टाचार को लेकर भेजे गए ‌नौ मामलों में से महज छह मामले ही रजिस्टर हो पाए हैं।

जानकारी के मुताबिक छह अगस्त से अभी तक आए 40,000 संदेशों में 1554 एसएमएस, 5783 फोन कॉल और करीब 10500 मिसकॉल प्राप्त हुए हैं।

हालिया मामलाः पालतू कुत्ते को ढुंढने की रिपोर्ट, इनाम भी

Delhi Police unhappy to take porn clips on anti-corruption helpline.

मेरा चिंकी खो गया है। अगर किसी को मिलता है तो उसे दस हजार का ईनाम दिया जाएगा। यह चिंकी कोई बच्चा या आदमी नहीं है बल्कि, पॉश सोसायटी में रहने वाले शख्स का डॉगी (पालतू कुत्ता) है।

अपराधों की विडियो क्लिपिंग और फोटो क्लिक पुलिस को भेजने के लिए शुरू किया गया पुलिस के व्हॉट्स एप मैसेजिंग सर्विस पर पहले ही दिन आए ऐसे बेतुके संदेशों ने पुलिस को भी परेशान कर दिया। इतना ही नहीं, ऐसे न जाने कितने मैसेज पुलिस मैसेंजर सर्विस में आने के बाद अब पुलिस भी इस सुविधा में बदलाव की तैयारी करने लगी है।

गुड़गांव पुलिस की तरफ से शहरवासियों को सीधे पुलिस से जोड़ने के लिए शुरू की गई 8586976050 नंबर पर शुरू की गई व्हॉट्स एप मैसेंजर सर्विस के रूप में नई तकनीक को लेकर पहले ही दिन संदेशों की भरमार लग गई। पुलिस पीआरओ के मुताबिक, संदेशकर्ता पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed