फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police takes action against protest at AI Summit and four Youth Congress workers arrested

AI Impact Summit: प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में छापामारी

Fri, 20 Feb 2026 06:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 06:04 PM IST
सार

IYC Protest at AI Impact Summit: दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Delhi Police takes action against protest at AI Summit and four Youth Congress workers arrested
यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत मंडपम में चल रही इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में शुक्रवार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हंगामा जिस वक्त खड़ा हुआ, उस वक्त भारत मंडपम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने कपड़े उतारकर पीएम इज कंप्रोमाइज के नारे लगा रहे थे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। बेहद सुरक्षित इलाके में हंगामा खड़ा करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


इससे पहले दोपहर बाद करीब 12:30 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड से एआई समिट में प्रवेश किया। वह हॉल नंबर-5 के लॉबी एरिया में पहुंचे। इसे बाद स्वेटर व जैकेट उतारकर वह प्रदर्शन करने लगे। उनकी टी शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, जिस पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।
विज्ञापन


अचानक शुरू हुए हंगामे आयोजन स्थल पर हडकंप मच गया। सुरक्षा एजेसियों को हाथ-पांव फूल गए। सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदारी वाले इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट में इस तरह के प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया और जगह से दूर ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बाकी की पुलिस पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए छापामारी
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के सिलसिले में पूरे दिल्ली-एनसीआर में रेड की। मंडपम से भागे प्रदर्शनकारियं को पकड़ने के लिए रेड चल रही है। अब तक चार गिरफ्तार हुए हैं।। बाकी को ढूंढने के लिए छापेमारी चल रही है। 15 से ज्यादा वीडियो क्लिप के आधार पर पहचान की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में कुछ नाम मिले हैं। कई के फोन स्विच ऑफ हैं।

चुप नहीं बैठेंगे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता
इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि एआई समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों ने स्पष्ट कर दिया कि देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा। पीएम के खिलाफ लगाया गया नारा सिर्फ एक नारा नहीं, करोड़ों बेरोजगार युवाओं का आक्रोश है। अमेरिका के साथ यह ट्रेड डील हमारे किसानों और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है। इससे सिर्फ अमेरिका को फायदा होगा। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हमारा अधिकार है और हम युवाओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि वह एआई समिट के खिलाफ नहीं हैं। हम भारत के हितों के साथ हो रहे समझौते के खिलाफ हैं। जब देश के किसानों का सौदा किया जा रहा हो, भारत विरोधी व्यापार समझौते साइन हो रहे हों, युवाओं को बेरोजगार रखकर नफरत की राजनीति में झोंका जा रहा हो, तो क्या हम खामोश रहें? यह देश 140 करोड़ नागरिकों का है।

यूथ कांग्रेस का हंगामा देश की छवि खराब करने की कोशिश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जब भारत के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तकनीकी प्रगति का संदेश दुनिया को दिया जा रहा था, तब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंच की गरिमा को ठेस पहुंचाई। यह कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और हताशा का परिणाम है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती ताकत से विचलित है और इसी कारण ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं। ऐसे मंच को बाधित करना राष्ट्रहित के विरुद्ध है।

एआई समिट में कांग्रेस का तमाशा बेहद शर्मनाक: सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत मंडपम में जारी इंडिया एआई इंपैक्ट समिट भविष्य की दिशा तय कर रहा है। कांग्रेस की तरफ से किया तमाशा बेहद शर्मनाक है। जब भी देश अपनी सामर्थ्य दिखाता है या कोई वैश्विक आयोजन होता है तो कांग्रेस को जैसे मरोड़ उठने लगती है और वह बाधा बनकर खड़ी हो जाती है। सीएम ने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने जो हुडदंग मचाया गया, भारत की साख बिगाड़ने का वह सुनियोजित षडयंत्र है। राहुल गांधी का नकारात्मक नेतृत्व एक सोची-समझी रणनीति के तहत देश की छवि धूमिल करने पर उतारू देता है। इससे हर वह भारतीय शर्मिंदा है, जो देश की प्रगति पर गर्व करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed