फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police suspended main accused Rohit father ASI Ashok Tomar

लड़की की पिटाई का मामला: सामने आई पीड़िता, मुख्य आरोपी के एसआई पिता पर गंभीर आरोप, निलंबित

Tue, 18 Sep 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police suspended main accused Rohit father ASI Ashok Tomar
युवती को पीटता हुआ आरोपी रोहित
तिलक नगर में लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित के पिता एएसआई अशोक तोमर को निलंबित कर दिया है। तिलक नगर में रहने वाली लड़की ने रोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। 
विज्ञापन


जिसमें उसने रोहित के पिता पर भी धमकाने का आरोप लगाया था। उसके बाद से आरोपी का पिता गायब है। उधर, उत्तम नगर थाना पुलिस ने रोहित को एक दिन की रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।        
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तिलक नगर में रहने वाली लड़की ने रोहित के खिलाफ धमकी देने, मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में उसने बताया था कि रोहित ने लड़की से मारपीट का वीडियो उसे भेजा था और उसे धमकी दी थी कि उसकी बात नहीं मानने पर उसका भी यही हाल करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद रोहित ने तिलक नगर की लड़की के घर पर आकर हंगामा किया था। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रोहित अपने पिता के दिल्ली पुलिस में होने की धौंस दिखाता था। 

उसने बताया कि रोहित के पिता ने भी उस पर उसकी बात मान लेने का दबाव बनाया था। रोहित के गिरफ्तार होते ही उसके परिवार वाले गायब हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में अशोक का नाम आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।  
      
उधर, वीडियो में दिख रही लड़की ने भी रोहित के खिलाफ उत्तम नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उसने रोहित पर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। 

उत्तम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में वीडियो बनाने वाले कॉल सेंटर के मालिक और उसके चपरासी को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को उत्तम नगर थाना पुलिस ने अदालत से रोहित को एक दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस रोहित से पूछताछ कर पीड़िता के आरोप के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed