फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police survey reveals a large number of street lights in the capital are defective

कैसे सुरक्षित रहेगी दिल्ली: सर्वे में खुलासा, बड़ी संख्या में राजधानी की स्ट्रीट लाइटें खराब, LG ने लगाई फटकार

Fri, 10 Feb 2023 12:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Feb 2023 12:15 AM IST
सार

पीसीआर व ट्रैफिक यूनिट के सर्वे पर उपराज्यपाल ने तीनों निकायों के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए फटकार लगाई। उपराज्यपाल ने सख्त आदेश दिया है कि दिल्ली में स्ट्रीट लाइटें रात में जलनी चाहिए।

विज्ञापन
Delhi Police survey reveals a large number of street lights in the capital are defective
दिल्ली की ज्यादातर सड़कों पर अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्यादातर सड़कों पर अंधेरा रहने से राजधानी के लोग असुरक्षित सफर करने को मजबूर हैं। बुधवार रात दिल्ली में 126 किलोमीटर की लंबाई के 143 प्रमुख मार्गों व स्थानों पर कुल 1116 स्ट्रीट लाइटें खराब थीं। ये खुलासा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व पीसीआर के सर्वे में सामने आया है। कुछ स्ट्रीट लाइट एक माह से खराब हैं। ऐसे में दिल्ली के डार्क स्पॉट खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस मामले को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी संज्ञान में लिया और महिला सुरक्षा को लेकर गुरुवार को बैठक में नगर निगम, एनडीएमसी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।

विज्ञापन

पूरी दिल्ली में प्रमुख मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटों का हर रात निरीक्षण किया जाता है। पुलिस सर्वे के बाद खराब स्ट्रीट लाइटों की सूचना संबंधित विभागों को भेजती है। पुलिस ने चार जुलाई, 22 को सर्वे किया था जिसके तहत 280 मार्गों व स्थानों पर 3482 स्ट्रीट लाइटें खराब थीं। इसी तरह छह फरवरी, 2023 को कुल 2740 लाइटें खराब मिलीं। इनमें से 1437 लाइटें एक महीने से खराब थीं, इन्हें ठीक करने के लिए संबंधित विभागों को कई बार लिखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ट्रैफिक पुलिस व पीसीआर यूनिट ने बुधवार रात भी खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर सर्वे किया तो 1116 स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं। इनमें से भी कई एक माह से खराब थीं। खास बात ये भी है कि सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील मनाने जाने वाले इलाकों में भी स्ट्रीट लाइटें खराब थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। ऐसे में पुलिस इस तरह के सर्वे आगे भी करवाती रहेगी। उपराज्यपाल के आदेश पर पुलिस सर्वे कर रही है।

विज्ञापन

रात में स्ट्रीट लाइटें जली रहने के सख्त आदेश
पीसीआर व ट्रैफिक यूनिट के सर्वे पर उपराज्यपाल ने तीनों निकायों के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए फटकार लगाई। उपराज्यपाल ने सख्त आदेश दिया है कि दिल्ली में स्ट्रीट लाइटें रात में जलनी चाहिए, जिस निकाय के इलाके में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलेंगी उस निकाय के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

एप न होने पर पीडब्ल्यूडी को लगाई फटकार
निगम व एनडीएमसी ने अपने-अपने इलाके में स्ट्रीट लाइट में एप लगा रखा है। स्ट्रीट लाइट के खराब होने पर इससे तुरंत पता लग जाता है, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने अपने इलाके में स्ट्रीट लाइटों में एप नहीं लगा रखा है। इसकी जानकारी मिलने पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सबसे ज्यादा फटकार लगाई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को स्ट्रीट लाइटों में एप लगाने के सख्त आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed