फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police starts Operation Bikers

दिल्ली पुलिस ने दबोचे 400 बाइकर्स, 250 बाइकें जब्त

Sun, 06 Apr 2014 02:44 PM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police starts Operation Bikers

दिल्ली पुलिस पर 10 अप्रैल को होने वले लोकसभा चुनावों का दबाव साफ नजर आने लगा है। खुद को चौकन्ना साबित करने के लिए शनिवार रात पुलिस ने ऑपरेशन बाइकर्स चलाया।

विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया गया। जबकि 250 बाइक जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार शनिवार रात दिल्ली के महत्वपूर्ण इलाकों से बाइकर्स के उत्पात मचाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उन स्थानों पर पहुंच कर उत्पात मचा रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। इसमें बिना हेलमेट के बाइक चला रहे करीब 400 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। जबकि लाइसेंस व अन्य मामलों में करीब 250 बाइक जब्त कर ली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री के घर पर उत्पात

Delhi Police starts Operation Bikers

दरअसल दिल्ली और एनसीआर इलाके में करीब छह महीनों से बाइकर्स का उत्पात चरम पर है। आए दिन बाइक सवार बदमाशों की छिनैती और लूटपाट की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन शनिवार रात जब पुलिस को गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के घर के बाहर बाइकर्स के उत्पात मचाने की खबर मिली तब पु‌लिस जाग गई और ऑपरेशन बाइकर्स चला दी।

इस दौरान पुलिस ने न केवल उत्पात मचा रहे बाइकर्स को बेरहमी से पीटा बल्कि उनकी गाड़ियां भी जब्त कर लीं। हालांकि पुलिस बाइकर्स की गाड़ियां जब्त करने करने की वजह उनके पास गाड़ी के कागजात और लाइसेंस न होना ही बता रही है।

अब जब देर रात खुद डीसीपी एरिया में पहुंच कर बाइकर्स पर सख्ती बरते नजर आने लगे हैं, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली पुलिस पर चुनाव के प्रेशर का लेवल क्या है।

जारी रहेगा ऑपरेशन बाइकर्स

Delhi Police starts Operation Bikers

पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस अब राजधानी से बाइकर्स का उत्पात खत्म कर के ही दम लेगी। इसलिए अब लगातार बाइकर्स की निगरानी की जाएगी और नियम तोड़ते लोगों पर कार्रवाई होगी।

इसी के चलते पुलिस रविवार को लगातार जगह-जगह पर बाइकर्स की चेकिंग कर रही है। फिलहाल इंडिया गेट और इसके आसपास में ऑपरेशन बाइकर्स चला है। यहां कई लोगों के हिरासत में लिए जाने की खबर है।

अब देखने वाली बात ये होगी कि दिल्ली पुलिस का यह ऑपरेशन बाइकर्स चुनाव के लिए है या फिर उसके बाद भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed