{"_id":"58dbd9b44f1c1b034d63df8c","slug":"delhi-police-started-helpline-number-for-african-origin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकन मूल के लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने शुरू की हेल्पलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफ्रीकन मूल के लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने शुरू की हेल्पलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी मूल के लोगों पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में रह रहे व ग्रेटर नोएडा व नोएडा से दिल्ली आए अफ्रीकी मूल के लोगों के हेल्पलाइन शुरू की है।
विज्ञापन
ये हेल्पलाइन 24 घंटे व सातों दिन काम करेगी। साउथ-ईस्टन रेंज केसंयुक्त पुलिस आयुक्त आरपी उपाध्याय को नोडल अफसर बनाया गया है। अफ्रीकी मूल के लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला डीसीपी को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा मे एक छात्र की मौत के आरोप अफ्रीकी मूल केलोगों पर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अफ्रीकी मूल के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। ग्रेटर नोएडा व नोएडा में कई अफ्रीकी मूल केलोगों पर हमला किया गया।
विज्ञापन
डर के चलते काफी अफ्रीकी मूल के लोग ग्रेटर नोएडा व नोएडा को छोड़कर दिल्ली आ गए है। दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को व दिल्ली में रह रहे अफ्रीकी मूल के लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बताया कि अफ्रीकी मूल के लोगों के 24 घंटे व सातों दिन केलिए हेल्पलाइन नंबर 8750871111 शुरू की गई है। अफ्रीकी मूल के लोग किसी तरह परेशान होने पर हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। उन्हें तुरंत सहायता मिलेगी।
जिला डीसीपी को अफ्रीकी मूल केलोगों की सुरक्षा करने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिला डीसीपी ने अफ्रीकी मूल केलोगों के साथ पिछले वर्ष 19 मीटिंग की थी। इससे अफ्रीकी मूल केलोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हुई थी और उनका काफी विश्वास बढ़ा था।