फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Umar Khalid Arrest Delhi Riots News In Hindi: Delhi Police Special Cell Summons Filmmakers Rahul Roy Saba Dewan After Arresting Umar Khalid

Delhi Riots: दिल्ली पुलिस ने राहुल रॉय व सबा दीवान से पूछताछ शुरू, लोगों को भड़काने का है आरोप

Mon, 14 Sep 2020 02:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Sep 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Umar Khalid Arrest Delhi Riots News In Hindi: Delhi Police Special Cell Summons Filmmakers Rahul Roy Saba Dewan After Arresting Umar Khalid
राहुल रॉय और सबा दीवान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लघु फिल्म निर्माता राहुल रॉय और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर सबा दीवान को पूछताछ के लिए समन भेजा। समन मिलने के बाद दोनों लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं जहां उनसे पूछताछ चल रही है। दोनों पर दंगा और केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के लिए आम लोगों को भड़काने का आरोप है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 11 घंंटे की पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को रविवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। उमर  खालिद के खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई की गई है। स्पेशल सेल के एक सीनियर अधिकारी ने उमर खालिद की गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उमर खालिद को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उमर खालिद को रविवार शाम को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उससे कई घंटे पूछताछ हुई और उसके बाद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी को लेकर खालिद के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


उमर को पहले भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था।  पहली बार जब पूछताछ हुई थी तो मोबाइल जब्त किया गया था। अब जांच में सबूत मिलने के बाद उमर खालिद को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस दिल्ली दंगों की साजिश रचने के मामले की जांच कर रही है। इस मामले में 15 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed